HSSC CET Admit Card 2025 OUT: हरियाणा सीईटी एडमिट कार्ड hryssc.in पर जारी, ये रहा हॉल टिकट Direct Link

Jul 18, 2025, 09:52 IST

HSSC CET Admit Card 2025 Link: हरियाणा CET के एडमिट कार्ड hryssc.in पर जारी हो गए हैं। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे आधिकारिक वेबसाइट hryssc.in पर जाकर या इस लेख नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, परीक्षा 26 और 27 जुलाई को होगी।

HSSC CET Admit Card 2025 Link
HSSC CET Admit Card 2025 Link

HSSC CET Admit Card 2025 OUT: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 26 और 27 जुलाई 2025 को होने वाली आगामी परीक्षा के लिए आधिकारिक तौर पर CET (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - hryssc.in - से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। 

HSSC CET Admit Card 2025 Download Link

हरियाणा ग्रुप सी परीक्षा के लिए HSSC CET एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया गया है और डाउनलोड लिंक अब एक्टिव है। जिन उम्मीदवारों ने 26 और 27 जुलाई 2025 को होने वाली CET ग्रुप सी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक पोर्टल से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां क्लिक करें

HSSC CET Admit Card Direct Link

Haryana HSSC CET Exam 2025: कब होगी हरियाणा सीईटी परीक्षा?

HSSC CET ग्रुप सी परीक्षा 2025 दो दिन यानी 26 और 27 जुलाई 2025 को होगी। हर दिन दो शिफ्ट होंगी—सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 3:15 बजे से 5 बजे तक। यह परीक्षा ऑफलाइन होगी और इसमें 90 मिनट मिलेंगे। इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे और गलत उत्तर पर कोई नंबर नहीं काटा जाएगा। ग्रुप सी पदों के लिए करीब 13.7 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। सिर्फ वही उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा में बैठ सकते हैं, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन किया है।

शिफ्ट परीक्षा शुरू परीक्षा समाप्त
शिफ्ट 1 सुबह 10 बजे सुबह 11:45 बजे
शफिट 2 3:15 दोपहर शाम 5 बजे

HSSC CET एडमिट कार्ड 2025: हरियाणा सामान्य पात्रता परीक्षा हाइलाइट्स

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अपने HSSC CET एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी ज़रुर लाएं। हरियाणा CET 2025 परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी—जैसे परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र का पता—आपके एडमिट कार्ड पर साफ़ तौर पर दी गई है। एडमिट कार्ड से संबंधित अधिक जानकारी आप नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी 

परीक्षा का नाम

हरियाणा CET 2025

पोस्ट

ग्रुप सी

एडमिट कार्ड जारी तिथि

17 जुलाई 2025

परीक्षा तिथि

26 और 27 जुलाई 2025

परीक्षा समय

शिफ्ट अनुसार (सुबह / शाम)

जरूरी दस्तावेज

एडमिट कार्ड, असली फोटो पहचान पत्र

मान्य पहचान पत्र

आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि

आधिकारिक वेबसाइट 

hssc.gov.in

HSSC CET एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कैसे करें?

आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हरियाणा सीईटी परीक्षा हॉल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर “Haryana CET Admit Card 2025” वाले लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना CET पंजीकरण नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

  • आपके सामने एडमिट कार्ड का पीडीएफ खुलेगा—इसे डाउनलोड करें।

  • परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ज़रूर निकालें।

इस बार CET में कई नए बदलाव किए गए हैं:

  • CET परीक्षा अब 3 साल तक मान्य रहेगी।

  • स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए, जितनी पोस्टें होंगी, उनके 10 गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। पहले ये संख्या 4 गुना थी।

  • अब सामाजिक-आर्थिक आधार पर मिलने वाले 5 अंक नहीं मिलेंगे।

  • हरियाणा पुलिस, जेल विभाग और होमगार्ड की भर्तियां भी अब CET के जरिए ही होंगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News