HTET Cut Off Marks 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से HTET परीक्षा 2025 का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया गया था। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन हरियाणा राज्य के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के लिए किया गया था। 30 और 31 जुलाई 2025 को परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। ऐसे में अब उम्मीदवार परीक्षा परिणामों का इंतजार रहे हैं।
इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। जिसकी वैधता 7 वर्ष की होती है। इस वैधता को प्राप्त करने वाले उम्मीदवार हरियाणा प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
HTET Cut Off Marks 2025: कट ऑफ जारी होने की तिथि
नीचे उम्मीदवार हरियाणा टीईटी कट ऑफ 2025 से जुड़े महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं:
बोर्ड | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) |
HTET परीक्षा तिथि | 30, 31 जुलाई 2025 |
उत्तर कुंजी | 1 अगस्त 2025 |
HTET परिणाम | जल्द होगा घोषित |
HTET कट ऑफ | जल्द होगी घोषित |
HTET Cut Off Marks 2025: पिछले साल लेवल 1, 2 और 3 की कट ऑफ
उम्मीदवार नीचे टेबल के माध्यम से पिछले साल लेवल 1, 2 और 3 की कट ऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं:
लेवल 1, 2 और 3 की कट ऑफ 2024:
वर्ग | कुल मार्क्स | कट ऑफ प्रतिशत | कटऑफ मार्क्स |
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस | 150 | 60% | 90 |
एससी/एसटी/पीएच | 150 | 55% | 82 |
एससी/एसटी/पीएच (अन्य राज्य) | 150 | 60% | 90 |
उत्तर प्रदेश पुलिस बोर्ड ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की लागू
हरियाणा TET कट ऑफ 2025 पीडीएफ ऐसे करें डाउनलोड
हरियाणा TET कट ऑफ 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
स्टेप 2 जिसके बाद भर्ती अनुभाग पर जाएं।
स्टेप 3 “अपलोड” अनुभाग पर जाएं।
स्टेप 4 HTET परीक्षा के लिए सूचना विवरण डाउनलोड करें।
स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation