ICAI CA Admit Card May 2026 Released: इंटर और फाइनल एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI ने मई 2026 में होने वाले CA इंटरमीडिएट और फाइनल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्रों को SSP रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके ऑफिशियल वेबसाइट eservices.icai.org से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक।
इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA इंटरमीडिएट और CA फाइनल मई 2026 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिए हैं। वे सभी छात्र जिन्होंने इस एग्जाम के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ICAI के ई-सर्विसेज पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
यह एडमिट चार्टर्ड अकाउंटेंसी करियर के सबसे महत्वपूर्ण स्टेप्स में से एक है, और बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को एग्जाम सेंटर में एडमिशन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
CA मई 2026 एग्जाम की पूरी डिटेल्स
छात्र ICAI CA के एडमिट कार्ड और एग्जाम के जुड़ी पूरी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| संस्था का नाम | इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) |
| एग्जाम का नाम | CA Intermediate & Final (मई 2026 सेशन) |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 16-17 अप्रैल, 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | eservices.icai.org |
| लॉगिन क्रेडेंशियल | SSP रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड |
ICAI CA फाइनल मई 2026 का एडमिट कार्ड - यहां क्लिक करें
ICAI CA Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड?
अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- ऑफिशियल पोर्टल ICAI की ऑफिशियल ई-सर्विसेज वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
- अपने SSP क्रेडेंशियल्स जैसे कि यूजर आईडी और पासवर्ड फिल करें।
- डैशबोर्ड पर आपको 'Intermediate/Final Admit Card May 2026' का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें अपना नाम, फोटो, हस्ताक्षर और एग्जाम सेंटर की अच्छी तरह जांच कर लें।
- 'Download' बटन पर क्लिक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक रंगीन प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
ICAI CA इंटरमीडिएट और फाइनल एग्जाम 2026 की डेट्स
छात्र ICAI CA इंटरमीडिएट और फाइनल एग्जाम 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण डेट्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| एग्जाम लेवल | समूह | एग्जाम डेट्स (मई 2026) |
| CA इंटरमीडिएट | समूह I | 05, 07 और 09 |
| CA इंटरमीडिएट | समूह II | 11, 13 और 15 |
| CA फाइनल | समूह I | 02, 04 और 06 |
| CA फाइनल | समूह II | 08, 10 और 12 |
एडमिट कार्ड पर दी गई इन जानकारियों को जरूर चेक करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सुनिश्चित करें कि निम्नलिखित जानकारी सही है।
- आपका नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर।
- एग्जाम सेंटर
- आपकी फोटो और हस्ताक्षर
- एग्जाम को मोड
- ग्रुप का डिटेल्स
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.