This is an archived article last updated on Feb 17, 2025. The information may be outdated.

India Post GDS Bharti 2025: 10वीं पास के लिए 21413 पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

Last Updated: Feb 17, 2025, 11:43 IST

India Post GDS Vacancy2025 Apply Online: भारतीय डाक विभाग ने GDS, BPM और ABPM पदों के लिए इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 की घोषणा की है। इस भर्ती के जरिए 21,413 रिक्तियां भरी जाएंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 3 मार्च 2025 है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की सभी पात्रता-योग्यता के बारे में सभी जानकारी यहां देखें।

India Post GDS Bharti 2025 Apply Online
India Post GDS Bharti 2025 Apply Online

India Post GDS Recruitment 2025: भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 21413 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म भर सकते हैं। इंडिया पोस्ट GDS भर्ती के तहत विभिन्न राज्यों में कुल 21413 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को ग्रामीण डाक सेवक (GDS), शाखा पोस्टमास्टर (BPM), और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) जैसे पदों पर नियुक्त किया जाएगा। इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा।

यहां देखें: India Post GDS Cut Off

India Post GDS Vacancy 2025: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 के तहत 21,000 से अधिक पदों पर वैकेंसी जारी की है। यह भर्ती 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 के बारे में सभी डिटेल नीचे दी तालिका में देखें।

संगठन का नाम

भारतीय डाकघर

पदों की नाम

ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम)/डाक सेवक

रिक्तियों की संख्या

21413

आवेदन मोड

ऑनलाइन

ऑनलाइन आवेदन तिथियां

10 फरवरी से 3 मार्च 2025

चयन प्रक्रिया

योग्यता आधारित

जगह

सम्पूर्ण भारत में (कुल 23 सर्किल)

आधिकारिक साइट

indiapostgdsonline.gov.in

इंडिया पोस्ट जीडीएस अधिसूचना 2025 पीडीएफ

यहां क्लिक करें

India Post GDS Online Form 2025 Link

यहां क्लिक करें

India Post Office GDS Eligibility Criteria 2025: इंडिया पोस्ट जीडीएस के लिए पात्रता योग्यता क्या है?

भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 के लिए 21,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता योग्यता की पूरी जानकारी होना आवश्यक है।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की 10वीं की मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा।

आयु-सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PWD) को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

India Post GDS Vacnacy2025 Application Fee: आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए: 100 रुपये
  • एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं (निःशुल्क)

इंडिया पोस्ट ऑफिस जीडीएस भर्ती 2025: कैसे करें आवेदन?

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया यहां देख सकते हैं।

  1. आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  2. "GDS Recruitment 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
  4. आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें।
  5. आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के लिए डाउनलोड करें।

India Post Office GDS Recruitment 2025; कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती से देशभर में ग्रामीण डाक सेवक के 21,413 पद भरे जाएंगे। BPM पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 12,000 से 29,380 रुपये प्रति माह मिलेंगे। वहीं, ABPM/Dak Sevak पदों के लिए चुने गए उम्मीदवारों को 10,000 से 24,470 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Feb 17, 2025, 11:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News