Indian Army Agniveer Recruitment 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज, फौरन joinindianarmy.nic.in करें अप्लाई

Last Updated: Apr 9, 2026, 18:32 IST

Indian Army Agniveer CEE Recruitment 2026: भारतीय सेना अग्निवीर CEE भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Last Date
Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Last Date

Indian Army Agniveer CEE Recruitment 2026: भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) 2026 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आ समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार कल यानि 10 अप्रैल, 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करा सकते हैं। यह नई तिथि पहले 1 अप्रैल, 2026 तक थी, जिसे बाद में आगे बढ़ा दिया गया था। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Indian Army Agniveer CEE Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन से जुड़ी अन्य डिटेल के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें।

संगठन

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE)

एग्जाम का नाम 

सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) 2026

आवेदन तिथि 

10 अप्रैल 2026

एग्जाम 

1 से 15  जून के बीच 

आयु सीमा

17 से 21 वर्ष 

चयन प्रक्रिया 

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट

  • PET/PMT

  • ट्रेड/टाइपिंग

सैलरी 

25,000 वेतन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

joinindianarmy.nic.in

Indian Army Agniveer CEE Recruitment 2026: पात्रता मानदंड   

अविवाहित पुरुष उम्मीदवार जो निर्धारित योग्यताएं पूरी करते हैं, अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर भर्ती में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर (एसकेटी), 8वीं पास के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन और 10वीं पास के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन के पद शामिल हैं। 

अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण होना है, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 45% अंक होने चाहिए। अग्निवीर टेक्निकल के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों में 12वीं पास होना जरूरी है। अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी के लिए किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास होना आवश्यक है, जिसमें कुल मिलाकर 60% अंक होने चाहिए। अग्निवीर ट्रैड्समैन पद के लिए 8वीं और दसवीं पास योग्यता अनिवार्य है। 

Indian Army Agniveer CEE Recruitment 2026: आयु सीमा 

इंडियन आर्मी अग्निवीर CEE भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट आधिकारिक नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी। 

Indian Army Agniveer CEE Recruitment 2026: आवेदन शुल्क 

इंडियन आर्मी अग्निवीर रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों 250 रुपये एप्लिकेशन फीस के तौर पर जमा करना होगा। इस शुल्क का भुगतान उम्मीदवार नेट बैंकिंग, UPI, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड आदि। किसी भी माध्यम से आसानी से कर सकते हैं। 

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन का डायरेक्ट लिंक 

इंडियन आर्मी अग्निवीर CEE वैकेंसी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 होम पेज पर, Indian Army Agniveer CEE Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

स्टेप 4 फॉर्म भरने के बाद एप्लिकेशन फीस जमा करें।

स्टेप 5 फॉर्म और फीस सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Apr 9, 2026, 18:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News