IOCL भर्ती 2020-21: जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट (JEA) / जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (JTA) एवं अन्य पदों की वेकेंसी के लिए iocl.com पर करें आवेदन

Dec 11, 2020, 17:35 IST

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने हल्दिया रिफाइनरी में जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट (JEA) / जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (JTA) और जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. 

IOCL Recruitment 2020
IOCL Recruitment 2020

IOCL भर्ती 2020: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने हल्दिया रिफाइनरी में जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट (JEA) / जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (JTA) और जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक और अनुभवी उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट - iocl.com पर ऑनलाइन मोड से 21 दिसंबर 2020 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 07 दिसंबर 2020 सुबह 10 बजे

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 21 दिसंबर 2020 शाम 5 बजे तक

दस्तावेजों के साथ आवेदन की हार्ड-कॉपी जमा करने की तिथि: 03 जनवरी 2021

लिखित परीक्षा की तिथि: 03 जनवरी 2021

लिखित परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि: 08 जनवरी 2021

IOCL रिक्ति विवरण:

जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV (इलेक्ट्रिकल) / जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट- IV - 3 पद

जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट- IV - 1 पद

जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV (फायर एंड सेफ्टी) - 1 पद

वेतनमान:

रुपये 25,000-1,05,000 / रूपये- (संशोधित)

जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट / जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट और जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट पदों के लिए पात्रता मानदंड:

शैक्षिक योग्यता और अनुभव:

जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV (इलेक्ट्रिकल) / जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट IV - जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) के उम्मीदवारों के लिए कुल 50% अंकों के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए. आयु सीमा:

18 से 26 वर्ष

जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट / जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट और जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट पदों के लिए चयन प्रक्रिया:

चयन लिखित परीक्षा, कौशल / प्रवीणता / शारीरिक परीक्षण (एसपीपीटी) के आधार पर किया जाएगा. उम्मीदवार को अर्हता प्राप्त करने के लिए लिखित परीक्षा में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे.

ऑफिशियल नोटिफिकेशन

ऑफिशियल वेबसाइट

General Knowledge for Exams

Current Affairs for Exams

Latest Job Notifications

IOCL भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन वेबसाइट https://onlineenroll.co.in/IOCLHALDIAREFINERYRECTT पर कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के लिंक को इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.iocl.com पर भी दिया गया है.

 

Prashant Kumar is a content writer with 5+ years of experience in education and career domains. He has qualified UGC NET in History and was previously a faculty for IAS/PCS prep. He has earlier worked with Doordarshan & HT Media. At jagranjosh.com, Prashant creates real-time content for Govt Job Notifications and can be reached at prashant.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News