JAC 12th Toppers List 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल(JAC) द्वारा 31 मई, 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार बोर्ड द्वारा केवल साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया जा रहा है। क्योंकि, आर्ट्स में छात्रों की संख्या अधिक है, ऐसे में इसका रिजल्ट अलग से एक सप्ताह बाद जारी किया जाएगा। ऐसे छात्र, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर पहुंच रिजल्ट चेक चेक कर सकते हैं।
आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस को मिलाकर 12वीं बोर्ड में कुल 3.5 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जैक सचिव जयंत मिश्रा ने बताय कि इस साल साइंस स्ट्रीम में कुल 98,634 स्टूडेंट्स में से 78,186 ने परीक्षा दी और 79.26% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस साल का पास प्रतशित पिछली बार से 7% ज्यादा रहा है। इस बार फर्स्ट डिवीजन में कुल 58520 छात्र, सेकेंड डिवीजन में 19383 छात्र और थर्ड डिवीजन में 63 छात्र हैं। साइंस में अंकिता दत्ता ने टॉप किया है, तो कॉमर्स में रेश्मी ने टॉप किया है।
JAC 12th Toppers List 2025: किसने किया है टॉप
जैक 12वीं बोर्ड में साइंस में अंकिता दत्ता ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 477 अंक हासिल किए हैं। वहीं, कॉमर्स में चायबासा जिले की रेश्मी ने टॉप किया है।
JAC 12th Toppers List 2025: किसने किया था टॉप
झारखंड 12वीं बोर्ड रिजल्ट में साल 2024 में साइंस विषय में उर्सुलाइन इंटरकॉलेज, रांची की छात्रा स्नेहा ने 491 अंकों के साथ टॉप किया था। इसी स्कूल की छात्रा प्रतिभा साहा ने कुल 500 में से 474 अंक हासिल कर कॉमर्स में टॉप किया था। वहीं, सरकारी हाई स्कूल प्लस टू, कांके की जीनत प्रवीन ने कुल 500 में से 472 अंक प्राप्त कर आर्ट्स विषय में टॉप किया था।
JAC 12th Toppers List 2025: कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट
-रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पहुंचें।
-यहां साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
-नया पोर्टल खुलने पर यहां रोल कोड और रोल नंबर डालें।
-आपका रिजल्ट स्क्रीन प्रदर्शित हो जाएगा। इसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं या फिर स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
JAC 12th Toppers List 2025: बीते वर्ष क्या रहा था रिजल्ट
झारखंड 12वीं बोर्ड 2024 का रिजल्ट 2023 की तुलना में कम रहा था। साल 2024 में 12वीं का 85.48 फीसदी रिजल्ट दर्ज किया गया था। वहीं, 2023 में 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 88.67 फीसदी था। ऐसे में रिजल्ट में 3 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज हुई थी।
JAC 12th Toppers List 2025: Science, Commerce, Arts में क्या था पास प्रतिशत
बीते साल यानि कि 2024 में झारखंड 12वीं बोर्ड में तीनों स्ट्रीम के पास प्रतिशत की बात करें, तो साइंस का कुल पास प्रतिशत 72.70 फीसदी रहा था। वहीं, कॉमर्स का पास प्रतिशत 90.60 और आर्ट्स का रिजल्ट 93.16 फीसदी रहा था। वहीं, वोकेशनल में 89.22 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की थी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation