JEE Main 2026 Admit Card Out: 2 और 4 अप्रैल एग्जाम के लिए हॉल टिकट जारी; jeemain.nta.nic.in से करें सीधा डाउनलोड
जेईई मेन 2026 सेशन 2 के एग्जाम 2 और 4 अप्रैल को आयोजित किए गए है। साथ ही, इन एग्जाम के लिए आज यानी 30 मार्च को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। छात्र इसे डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
JEE Main 2026 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन 2026 सेशन 2 के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव कर दिए हैं। ये एडमिट कार्ड B.Tech और B.E. के पेपर 1 एग्जाम के लिए जारी किए गए हैं, जो क्रमशः 2 और 4 अप्रैल, 2026 को आयोजित किए जाएंगे। एग्जाम में शामिल होने वाले सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main 2026 सेशन 2 का एडमिट कार्ड PDF के रूप में ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। साथ ही, JEE Main 2026 सेशन 2 के एग्जाम देश भर के विभिन्न शहरों और भारत के बाहर के 15 शहरों में स्थित अलग-अलग सेंटर पर आयोजित की जाएंगी। ऑफिशियल सूचना के अनुसार, शेष एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आने वाले दिनों में जारी किए जाएंगे। छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां से डायरेक्ट लिंक प्राप्त करें।
JEE Main 2026 सेशन 2 एडमिट कार्ड - यहां क्लिक करें
JEE Main 2026 सेशन 2 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
छात्र जल्द JEE Main 2026 सेशन 2 के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
1. ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर उपलब्ध "JEE Main 2026 Session 2 Admit Card Download" लिंक पर क्लिक करें।
3. एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करें।
4. स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन को फिल करें। साथ ही, फॉर्म को 'Submit' करें।
5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
JEE Main 2026 सेशन 2: एग्जाम का पूरा शेड्यूल
JEE Main 2026 सेशन 2 का पूरा शेड्यूल जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। साथ ही, इंपोर्टेंट डेट्स से लेकर इंपोर्टेंट जानकारी जानने के लिए भी टेबल को देखें।
| इवेंट | महत्वपूर्ण जानकारी |
| एग्जाम का नाम | JEE Main 2026 (Session 2) |
| आयोजक संस्था | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
| एडमिट कार्ड जारी (2 & 4 April) | 30 मार्च 2026 |
| एग्जाम की डेट | 01 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
JEE मेन 2026 सेशन 2 का एडमिट कार्ड हार्ड कॉपी के रूप में डाउनलोड करना अनिवार्य है, जिसे एग्जाम के दौरान हॉल पर दिखाना अनिवार्य होगा।
यहां भी पढ़े: Bihar Board 10th Topper 2026: समस्तीपुर की ज्योति कुमारी ने बनाया रिकॉर्ड; 97.4% मार्क्स के साथ हासिल की प्रदेश में 4th Rank
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.