Jharkhand Madhyamik Acharya Admit Card 2026 OUT: डाउनलोड करें जेएसएससी टीचर एडमिट कार्ड PDF

Last Updated: Jan 13, 2026, 14:06 IST

Jharkhand JSSC Teacher Admit Card 2026 OUT: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 12 जनवरी को जेएसएससी माध्यमिक आचार्य JTMACCE एडमिट कार्ड जारी किया गया है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना जेएसएससी टीचर एडमिट कार्ड jssc.jharkhand.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। JTMACCE Admit Card 2026 लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

JSSC Madhyamik Acharya JTMACCE Admit Card 2026 OUT
JSSC Madhyamik Acharya JTMACCE Admit Card 2026 OUT

Jharkhand JSSC Teacher Admit Card 2026 OUT: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 12 जनवरी 2026 को माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2026 (JTMACCE) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

JSSC झारखंड माध्यमिक आचार्य एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया गया है। उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकालना अनिवार्य है, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देश शामिल हैं।

JTMACCE Admit Card 2026: झारखंड माध्यमिक आचार्य एडमिट कार्ड हाइलाइट्स

  • आयोग का नाम: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)

  • भर्ती का नाम: झारखंड सेकेंडरी टीचर भर्ती 2025

  • परीक्षा का नाम: JTMACCE-2025

  • पद का नाम: सेकेंडरी टीचर (PGT)

  • कुल रिक्त पदों की संख्या: 1373 पद

  • एडमिट कार्ड जारी तिथि: 12 जनवरी 2026

  • परीक्षा तिथि: 15 जनवरी 2026

  • परीक्षा मोड: CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)

  • आधिकारिक वेबसाइट: jssc.jharkhand.gov.in

Jharkhand JSSC Teacher Admit Card 2026 Dowload Link

उम्मीदवारों के लिए JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर JTMACCE एडमिट कार्ड 2026 का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अब उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड से लॉगिन कर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

यहां क्लिक करें- JSSC Madhyamik Acharya JTMACCE Admit Card 2026 Link- [Active]

झारखंड जेएसएससी टीचर एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से झारखंड माध्यमिक आचार्य एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले JSSC की आधिकारक वेबसाइट-jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।

  • वेबसाइट होम पेज पर Important Links सेक्शन में एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।

  • फिर Link to Download Admit Card for JTMACCE-2025 के सामने Details पर क्लिक करें।

  • अब आपके सामने लॉगिन पेज ओपन होगा।

  • वहां Email Address, Date of Birth और कैप्चा कोड दर्ज करें।

  • अब आपके सामने एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

झारखंड JSSC टीचर एडमिट कार्ड 2026 पर दी जानकारी

उम्मीदवारों को जेएसएससी टीचर एडमिट कार्ड (JTMACCE Admit Card 2026) पर दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक करनी चाहिए। किसी भी गलती होने पर तुरंत JSSC अधिकारियों से संपर्क करें। हॉल टिकट में यह जानकारी दी होती है:

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • फोटो और सिग्नेचर

  • परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का समय

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

  • रिपोर्टिंग समय

  • परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश

JSSC माध्यमिक आचार्य JTMACCE एडमिट कार्ड 2026: परीक्षा महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) लेकर जाना जरूरी है। साथ ही, एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या अन्य विवरण में कोई गलती दिखाई देती है, तो उसे तुरंत JSSC की आधिकारिक हेल्पलाइन या संबंधित विभाग से संपर्क करना चाहिए।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र, समय व रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी ध्यान से पढ़ लें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jan 12, 2026, 16:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News