This is an archived article last updated on Jun 8, 2018. The information may be outdated.

जानें ब्लॉक कोऑर्डिनेटर बनने के लिए क्या है योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और कहां मिलेगी नौकरी?

Last Updated: Jun 8, 2018, 10:51 IST

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर का पद राज्य सरकार के अधीन जिला पंचायत स्तर पर होता है. ब्लॉक कोऑर्डिनेटर का कार्य होता है कि वह नियुक्ति या तैनाती के ब्लॉक (या प्रखण्ड या विकासखण्ड) में विकास कार्यों संचालन, मूल्यांकन एवं प्रतिवेदन की प्रक्रियाओं में सहयोग प्रदान करे.

Block Coordinator jobs
Block Coordinator jobs

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर का पद राज्य सरकार के अधीन जिला पंचायत स्तर पर होता है. ब्लॉक कोऑर्डिनेटर का कार्य होता है कि वह नियुक्ति या तैनाती के ब्लॉक (या प्रखण्ड या विकासखण्ड) में विकास कार्यों संचालन, मूल्यांकन एवं प्रतिवेदन की प्रक्रियाओं में सहयोग प्रदान करे. विभिन्न प्रकार की केंद्रीय या राज्य सरकार की योजनाओं के परिप्रेक्ष्य में ब्लॉक स्तर पर किये जाने वाले कायों के लिए सिंगल प्वाइंट कॉनटैक्ट ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ही होता है.

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर की भूमिका जिला पंचायत के स्तर पर ब्लॉक प्रबंधन के संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण होती है. इसलिए ब्लाक कोऑर्डिनेटर बनने के लिए आवश्यक स्किल्स में से जरूरी है कि आपको जिला पंचायत स्तर पर ब्लॉक में किये जाने वाले प्रशासनिक कार्यों, नियमों, आदि अच्छी समझ हो और जिला पंचायत, संबंधित ब्लॉक डेवेलपमेंट अधिकारी व अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार क्षेत्र के विकास में प्रमुख दायित्व निभाने में सक्षम होना चाहिए.

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के लिए कितनी होनी चाहिए योग्यता?

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीए / बीई (सिविल) उत्तीर्ण होना चाहिए. इसके साथ ही,उम्मीदवारों को संबंधित राज्य की आधिकारिक भाषा में कार्य करने, बोलने एवं समझने में पारंगत होना चाहिए.

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के लिए कितनी है आयु सीमा?

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच हो. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा सरकार के नियमानुसार छूट दी जाती है.

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के लिए चयन प्रक्रिया

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के पद पर आमतौर पर संविदा के आधार पर अस्थायी नियुक्ति की जाती है. इसलिए उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक रिकॉर्ड और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है.

कितनी मिलती है ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को सैलरी?

संविदा के आधार पर की गयी नियुक्ति की दशा में ब्लाक कोऑर्डिनेटर के पद पर रु. 28000 तक सैलरी दी जाती है. जिन संगठनों में सातवां वेतन आयोग लागू नहीं हुआ है वहां समकक्ष ग्रेड के अनुरूप सैलरी दी जाती है.

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर की कहां मिलेगी सरकारी नौकरी?

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर का पद राज्य सरकार के अधीन जिला पंचायत स्तर पर होता है. इसलिए इस पद के लिए रिक्तियां समय-समय पर इन्हीं संस्थानों में समय-समय पर निकलती रहती हैं. इन सभी रिक्तियों के बारे में भारत सरकार के प्रकाशन विभाग से प्रकाशित होने वाले रोजगार समाचार, दैनिक समाचार पत्रों एवं सरकारी नौकरी की जानकारी देने वाले पोर्टल्स या मोबाइल अप्लीकेशन के माध्यम से अपडेट रहा जा सकता है.

Rojgar Samachar eBook

यह भी पढ़ें: सामान्य ज्ञान क्विज

इस नौकरी को पाने के लिए पढ़ें करेंट अफेयर्स

Manish Kumar
Manish Kumar

Assistant Manager - Editorial

Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 8, 2018, 10:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News