KVS Class 1 Lottery Result 2026: कक्षा 1 की तीसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी, Direct Link - kvsangathan.nic.in
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आज, 21 अप्रैल 2026 को कक्षा 1 के लिए तीसरी प्रोविजनल एडमिशन लिस्ट जारी कर दी है। वेटिंग लिस्ट में शामिल छात्रों के लिए यह प्रोविजनल एडमिशन लिस्ट महत्वपूर्ण है। यहां से जानें अपडेट्स।
KVS Admission 2026 Update: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक साल 2026-27 के लिए कक्षा 1 की तीसरी प्रोविजनल एडमिशन लिस्ट आज, 21 अप्रैल 2026 को जारी कर दी है। जिन पेरेंट्स के बच्चों का नाम पहली या दूसरी लिस्ट में नहीं आ पाया था, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।
यह लिस्ट उन सीटों को भरने के लिए जारी की गई है, जो पहली और दूसरी काउंसलिंग के बाद खाली रह गई थीं। आप इसे KVS की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in या admission.kvs.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
KVS एडमिशन 2026 लॉटरी लिस्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक - यहं क्लिक करें
KVS एडमिशन 2026: महत्वपूर्ण डेट्स और डिटेल्स
KVS एडमिशन 2026 से जुड़ी सभी जानकारी जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। तीसरी लिस्ट से जुड़ी सभी जरूरी बातें यहां से देखें।
| इवेंट | डेट्स |
| तीसरी लिस्ट जारी होने की डेट | 21 अप्रैल 2026 |
| एडमिशन की लास्ट डेट (कक्षा 1) | 30 जून 2026 तक (सीट खाली रहने पर) |
| शिक्षा का अधिकार (RTE) कोटा | 25% सीटें आरक्षित |
| ऑफिशियल पोर्टल | admission.kvs.gov.in |
KVS Lottery 3rd LIst: रिजल्ट कैसे चेक करें?
KVS की लॉटरी का रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें
- ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in या सीधे admission.kvs.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'लॉटरी रिजल्ट लिंक' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना Login Code, बच्चे की जन्म तिथि और मोबाइल नंबर डालें।
- कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें। अब आपके सामने आपके द्वारा चुने गए विद्यालयों की लिस्ट आ जाएगी।
- आप संबंधित केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर जाकर सीधे PDF लिस्ट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
KVS Lottery 3rd List Important Documents: एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज
यदि आपके बच्चे का नाम तीसरी लिस्ट में आ गया है, तो आपको तुरंत स्कूल जाकर निम्नलिखित दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कराना होगा:
- जन्म प्रमाण पत्र: बच्चे का मूल जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)।
- निवास प्रमाण पत्र: माता-पिता के पते का प्रमाण।
- फोटो: बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो।
- कैटेगरी सर्टिफिकेट: SC/ST/OBC/EWS या BPL सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)।
- सर्विस सर्टिफिकेट: सरकारी कर्मचारियों के लिए उनके विभाग का प्रमाण पत्र।
- दूरी का प्रमाण: RTE कोटा के तहत घर से स्कूल की दूरी का स्व-घोषणा पत्र।
KVS Admission 2026: लॉटरी प्रणाली की डिटेल्ड जानकारी
बालवाटिका विद्यालय और कक्षा 1 में एडमिशन कम्प्यूटरीकृत लॉटरी प्रणाली के माध्यम से होता है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बाद, आवेदनों को शिक्षा का अधिकार (RTE), सेवा प्राथमिकता और आरक्षित कैटेगरी जैसी विभिन्न कैटेगरी में बांटा जाता है।
इसके बाद प्रत्येक कैटेगरी में एक डिजिटल लॉटरी निकाली जाती है। साथ ही, रिजल्ट के आधार पर, अस्थायी चयन लिस्ट और वेटिंग लिस्ट तैयार की जाती हैं। साथ ही, निर्धारित किए गए टाइम के अनुसार जारी होती है।
कक्षा 2 और उस के बाद की कक्षाओं के लिए, सीटों की उपलब्धता के आधार पर ऑफलाइन एडमिशन प्रक्रिया आयोजित की जाती है। साथ ही, संबंधित स्कूलों द्वारा अलग-अलग लिस्ट भी जारी की जाती हैं।
KVS Lottery 3rd List के बाद आगे क्या होगा?
तीसरी लिस्ट के बाद यदि अभी भी सीटें खाली रहती हैं, तो KVS द्वारा ऑफलाइन मोड में नए रजिस्ट्रेशन (RTE/SC/ST/OBC के लिए) का विज्ञापन 21 अप्रैल को ही जारी किया जा सकता है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन 22 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक लिए जाएंगे।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.