KVS NVS Tier 2 Admit Card 2026: केवीएस एनवीएस टियर 2 परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक
KVS NVS Admit Card 2026: केवीएस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एनवीएस की टियर -2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
KVS NVS Admit Card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की टियर 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। हॉल टिकट 23 मार्च 2026 को जारी किया जा चुका है। टियर 1 की परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार टियर 2 की परीक्षा के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in और navodaya.gov.in से एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
केवीएस एनवीएस टियर 2 की परीक्षा 27 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच देशभर में आयोजित की जाएगी। एग्जाम हॉल में एडमिट कार्ड की प्रिंट आउट की कॉपी के साथ एक वैध आईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना एग्जाम हॉल में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।
KVS NVS Tier 2 Admit Card 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
केवीएस एनवीएस टियर 2 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सीबीएसई, केवीएस और एनवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
| केवीएस, एनवीएस टियर 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक |
KVS NVS Tier 2 Admit Card 2026: हाइलाइट्स
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की टियर 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी चेक करना अनिवार्य है। नीचे टेबल में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
| संस्था का नाम | केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) |
| पद का नाम | केवीएस, एनवीएस, पीआरटी और नॉन टीचिंग पद |
| रिक्त पदों की संख्या | 15,762 |
| परीक्षा का नाम | केवीएस एनवीएस टियर 2 परीक्षा |
| परीक्षा की तिथि | 27 मार्च से 31 मार्च 2026 |
| चयन प्रक्रिया | टियर 1, टियर 2, स्किल टेस्ट/इंटरव्यू |
| ऑफिशियल वेबसाइट | cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in और navodaya.gov.in |
KVS NVS Tier 2 Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
केवीएस एनवीएस टियर 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in और navodaya.gov.in पर जाएं।
-
KVS NVS Tier 2 Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को अच्छे से चेक करें। सबमिट पर क्लिक करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.