MESCOM Recruitment 2023: मैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (MESCOM) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 200 अपरेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। मेसकॉम भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ में उल्लेखित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के पास अपरेंटिस के पदों के लिए नियुक्त होने का एक सुनहरा मौका है। उम्मीदवार जो ग्रेजुएट अपरेंटिस, तकनीशियन अपरेंटिस पदों और अन्य सहित विभिन्न ट्रेडों के लिए के लिए आवेदन करना चाहतें हैं, वे सभी mescom.karnataka.gov.in (या) portal.mhrdnats.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार NATS पोर्टल के माध्यम से 12 सितंबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
MESCOM भर्ती 2023 अधिसूचना के माध्यम से कुल 200 पदों को भरा जाएगा। जिनमें से 70 पद ग्रेजुएट अपरेंटिस (इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) ट्रेड के लिए हैं, 65 पद तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस और जनरल स्ट्रीम ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए हैं।
MESCOM Apprentice Recruitment 2023: हाइलाइट
मेसकॉम भर्ती 2023 इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार MESCOM अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। MESCOM अपरेंटिस अधिसूचना 2023 के बारे में अधिक जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
संगठन का नाम | मैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (एमईएसकॉम) |
पोस्ट का नाम | ग्रेजुएट अपरेंटिस, तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस, जनरल स्ट्रीम ग्रेजुएट अपरेंटिस |
पदों की संख्या | 200 |
आवेदन की अंतिम तिथि |
|
वर्ग | सरकारी नौकरी |
चयन प्रक्रिया | निर्धारित योग्यता, प्रमाणपत्र सत्यापन में अंकों के प्रतिशत के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग |
नौकरी करने का स्थान | मैंगलोर, कर्नाटक |
आधिकारिक साइट | mescom.karnataka.gov.in (या) portal.mhrdnats.gov.in |
MESCOM Recruitment 2023 Notification PDF |
मेसकॉम भर्ती 2023: वैकेंसी डिटेल
मेसकॉम भर्ती 2023 अधिसूचना में कुल 200 अपरेंटिस पदों की घोषणा की गई हैं। उम्मदीवार पद वाइज रिक्ति विवरण नीचे दी तालिका में देखें:
पद का नाम | पद की संख्या |
ग्रेजुएट अपरेंटिस - इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग | 70 |
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस - इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग | 65 |
सामान्य स्ट्रीम स्नातक अपरेंटिस - बीए / बी.एससी. / बी.कॉम. / बीबीए / बीसीए | 65 |
कुल | 200 पद |
MESCOM अपरेंटिस भर्ती 2023: शैक्षिक योग्यता
आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से पास इंजिनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
एमईएसकॉम भर्ती 2023:आयु सीमा
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु सीमा का पालन अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार किया जाएगा।
MESCOM अपरेंटिस वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 8000 रुपये से लेकर 9000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
MESCOM Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NATS की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation