DigiLocker MP Board 10th-12th Result 2026 Notification Out, यहां देखें ऑफिशियल ट्वीट
डिजिलॉकर ने MP 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 के संबंध में एक सूचना जारी की है। बोर्ड द्वारा कल किसी भी समय रिजल्ट को घोषित कर सकता है। छात्र एमपी 10वीं-12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित होने पर डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के छात्रों के लिए इंतजार खत्म होने वाला हैं। ऑफिशियल घोषणा के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जारी किया जा रहा है। इसी बीच, भारत सरकार के डिजिटल प्लेटफॉर्म DigiLocker ने भी ऑफिशियल ट्वीट कर छात्रों को अपनी मार्कशीट सुरक्षित करने के लिए तैयार रहने का संकेत दे दिया है।
DigiLocker का बड़ा अपडेट: अब मार्कशीट के लिए नहीं करना होगा इंतजार
रिजल्ट के दिन वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने के कारण पोर्टल काफी बार क्रैश हो जाता है। ऐसे में डिजीलॉकर छात्रों के लिए सबसे भरोसेमंद ऑप्शन है। डिजीलॉकर ने अपने ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से बताया कि जैसे ही बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित होंगे, डिजिटल मार्कशीट तुरंत छात्रों के अकाउंट में उपलब्ध करा दी जाएगी।
📢 The wait is almost over!
— DigiLocker (@digilocker_ind) April 14, 2026
Board of Secondary Education, Madhya Pradesh
Class X & XII Results 2026 Coming Soon!
Beat the rush and check your results on DigiLocker for a smooth, hassle-free experience.
🔗 https://t.co/nmrcVm9cvy#MPBoard #Results2026 #DigiLocker #DigitalIndia… pic.twitter.com/nhiwwwzg5B
DigiLocker पर रिजल्ट एक्सेस करने के फायदे:
- कानूनी मान्यता: डिजीलॉकर से डाउनलोड की गई मार्कशीट भौतिक मार्कशीट (Original Copy) की तरह ही हर जगह मान्य है।
- तुरंत एक्सेस: बिना किसी देरी के सीधे अपने फोन पर मार्कशीट देखें।
- सुरक्षित भंडारण: भविष्य के लिए आपकी मार्कशीट क्लाउड स्टोरेज में हमेशा के लिए सुरक्षित रहती है।
MP Board Result 2026: मुख्य डिटेल्स
| इवेंट | महत्वपूर्ण जानकारी |
| रिजल्ट की डेट | 15 अप्रैल 2026 |
| रिजल्ट का टाइम | सुबह 11:00 बजे |
| किसके द्वारा जारी | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव |
| कुल छात्र | लगभग 16 लाख से अधिक |
| जरूरी क्रेडेंशियल | रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर |
डिजीलॉकर पर अपनी मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
डिजीलॉकर के माध्यम से मार्कशीट प्राप्त करना बेहद सरल है। इन स्टेप्स का पालन करें:
- अपने फोन में DigiLocker App डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं।
- अपने आधार नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- 'Education' सेक्शन में जाकर 'Madhya Pradesh Board of Secondary Education' चुनें।
- अपनी कक्षा (10th-12thया 12th) की मार्कशीट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और एग्जाम का साल (2026) फिल करें।
- 'Get Document' पर क्लिक करते ही मार्कशीट आपके 'Issued Documents' सेक्शन में सेव हो जाएगी।
इन वेबसाइट्स पर भी रहेगा लाइव अपडेट
छात्र डिजीलॉकर के अलावा इन आधिकारिक पोर्टल्स पर भी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
एमपी बोर्ड 2026 की परीक्षाओं में सफल होने के लिए प्रत्येक छात्र को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। इस बार बोर्ड ने 'बेस्ट ऑफ फाइव' योजना और पूरक परीक्षा की जगह 'सेकंड मेन एग्जामिनेशन' प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण बदलाव भी किए हैं, जिससे छात्रों को अपने अंकों में सुधार करने का बेहतर मौका मिलेगा।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.