ICSE, ISC Result 2026: क्या अप्रैल के अंत में आएगा 10वीं - 12वीं का रिजल्ट? जानें पिछले सालों के ट्रेंड्स और स्कोरकार्ड चेक करने का तरीका

Last Updated: Apr 14, 2026, 16:33 IST

CISCE द्वारा ICSE और ISC 2026 के रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते, संभवतः 28 अप्रैल के आसपास घोषित किए जाने की उम्मीद है। छात्र यूआईडी और इंडेक्स नंबर का उपयोग करके cisce.org से स्कोरकार्ड को देख सकते हैं। बाकी लेटेस्ट जानकारी के लिए यहां देखें। 

ISC and ICSE Result 2026 Expected Date
ISC and ICSE Result 2026 Expected Date

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) के लाखों छात्र अब अपने एग्जाम खत्म होने के बाद रिजल्ट की राह देख रहे हैं। रिपोर्टस की अपडेट्स के अनुसार, बोर्ड 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के रिजल्ट की घोषणा अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते में कर सकता है।

इस साल 10वीं के एग्जाम 30 मार्च और 12वीं के एग्जाम 6 अप्रैल को खत्म हुए थे। साथ ही, बोर्ड द्वारा इसकी मूल्यांकन प्रक्रिया भी अब अपने आखिरी चरण पर है, जिससे अनुमाल लगाया जा रहा है कि रिजल्ट अब बस कुछ ही दिनों में आ सकता है। 

पिछले सालों के ट्रेंड्स: कब-कब 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आए थे?

बोर्ड पिछले कुछ सालों से रिजल्ट की घोषणा काफी तेजी से कर रहा है। नीचे दी गई टेबल से आप समझ और जान सकते हैं कि बोर्ड का पिछला रिकॉर्ड कैसा रहा है। 

साल

रिजल्ट की डेट 

2023

14 मई

2024

06 मई

2025

30 अप्रैल

2026 (एक्सपेक्टेड)

25 - 30 अप्रैल के बीच

10वीं-12वीं का कहां और कैसे चेक करें स्कोर?

जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र भारी ट्रैफिक से बचने के लिए इन तीन प्रमुख तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

1. ऑफिशियल वेबसाइट:

  • cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
  • अपना Unique ID, Index Number और कैप्चा कोड फिल करें।
  • 'Show Result' पर क्लिक करें।

2. डिजिलॉकर (DigiLocker) :

  • रिजल्ट के दिन छात्र डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर अपनी 'डिजिटल मार्कशीट' डाउनलोड कर सकते हैं। यह मार्कशीट आगे की पढ़ाई और कॉलेज दाखिले के लिए पूरी तरह मान्य होती है।

3. SMS के जरिए:

  • बिना इंटरनेट के रिजल्ट देखने के लिए: अपने मोबाइल पर टाइप करें ICSE <Roll Number> या ISC <Roll Number> और इसे 09248082883 पर भेज दें।

ISC, ICSE परिणाम 2026: तिथि और समय

यह ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) के परिणामों के लिए अपेक्षित समयसीमा है, जो परीक्षा कार्यक्रम और पिछले चक्रों पर आधारित है, हालांकि भारतीय स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद (ICSE) ने अभी तक कोई औपचारिक अधिसूचना जारी नहीं की है।

इवेंट 

डिटेल्स 

एग्जाम प्राधिकरण

भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद (CISCE)

ICSE (कक्षा 10) एग्जाम डेट्स 

17 फरवरी – 30 मार्च, 2026

ISC (कक्षा 12) एग्जाम डेट्स

12 फरवरी – 3 अप्रैल, 2026

एक्सपेक्टेड रिजल्ट डेट 

अप्रैल 2026 का आखिरी हफ्ता (एक्सपेक्टेड डेट 28 अप्रैल)

अपेक्षित रिजल्ट टाइम

सुबह 11:00 बजे या दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

ऑफिशियल वेबसाइटें

cisce.org , results.cisce.org

प्रमाण पत्र आवश्यक है

यूआईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा

रिजल्ट की स्थिति

आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा है

ICSE & ISC Passing Criteria: पास होने का पैमाना 

CISCE के नियमों के अनुसार, छात्रों को पास घोषित होने के लिए न्यूनतम अंक प्राप्त करने होते हैं:

  • ICSE (10वीं): हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% मार्क्स।  
  • ISC (12वीं): हर सब्जेक्ट में कम से कम 35% मार्क्स।

क्या करें अगर रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक न हो?

रिजल्ट के बाद यदि आपको लगता है कि आपके मार्क्स कम हैं, तो बोर्ड आपको दो ऑप्शन देता है:

  1. Rechecking (पुनर्मूल्यांकन): छात्र ₹1,000 प्रति सब्जेक्ट की फीस देकर अपनी कॉपी फिर से चेक करवा सकते हैं।
  2. Improvement Exam: छात्र अपने मार्क्स में सुधार करने के लिए जुलाई में होने वाली 'इम्प्रूवमेंट परीक्षा' में भी बैठ सकते हैं।

यहां भी पढ़े: Delhi CM Shri School Result 2026: स्कूल प्रवेश एग्जाम 2026 का जानें कब आएगा रिजल्ट और कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 14, 2026, 16:33 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News