Delhi CM Shri School Result 2026: स्कूल प्रवेश एग्जाम 2026 का जानें कब आएगा रिजल्ट और कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?
दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने 2026-27 सेशन में एडमिशन के लिए कक्षा 6 और 9 के लिए सीएम श्री स्कूल में प्रवेश हेतु प्रवेश एग्जाम 13 अप्रैल, 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की थी। सूचना के अनुसार कक्षा 6 और 9 के रिजल्ट 30 अप्रैल तक जारी होने की उम्मीद की जा रही है।
Delhi CM Shri School Entrance Test 2026 Result: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आधुनिक शिक्षा और वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा निदेशालय (DoE) द्वारा आयोजित CM SHRI School Entrance Test 2026 के रिजल्ट अब अपने आखिरी चरण में हैं। 13 अप्रैल 2026 को आयोजित हुए कक्षा 6 और 9 के प्रवेश एग्जाम के बाद अब छात्र और पेरेंट्स को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार हैं।
ऑफिशियल सूचना के अनुसार, कक्षा 6 और 9 के रिजल्ट 30 अप्रैल 2026 को जारी होने की पूरी संभावना कि जा रही है। साथ ही, 75 विशेष सेंटर्स पर आयोजित किए गए ये एग्जाम दिल्ली के प्रमुख सीएम श्री स्कूलों में ए़डमिशन का द्वार हैं, जो आधुनिक बुनियादी ढांचे और विशेष कौशल-आधारित शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
दिल्ली CM श्री स्कूल प्रवेश एग्जाम 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स
क्या आप जानते हैं दिल्ली CM श्री स्कूल प्रवेश एग्जाम 2026 कक्षा 6 और 9 के लिए एडमिट कार्ड 8 अप्रैल 2026 को जारी किए गए थे। साथ ही, इन दोनों कक्षाओं के एग्जाम 13 अप्रैलको सुबह 11 बजे की शिफ्ट में करवाए गए थे। अब 6 और 9 छात्र 30 अप्रैल को आने वाले रिजल्ट का बेसब्री से इंतेजार कर रहे है।
कक्षा 6 और 9 के रिजल्ट जारी होने की डेट्स
शिक्षा निदेशालय के शेड्यूल के अनुसार, अलग-अलग कक्षाओं के रिजल्ट्स अलग-अलग समय पर घोषित किए जाएंगे। साथ ही, कक्षा 6 और 9 के रिजल्ट को जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें।
| कक्षा | एग्जाम की डेट | रिजल्ट की डेट |
| कक्षा 6 और 9 | 13 अप्रैल 2026 | 30 अप्रैल 2026 तक |
| कक्षा 11 | 07 मई 2026 | 25 मई 2026 तक |
Delhi CM Shri School के रिजल्ट से जुड़ा ऑफिशियल नोटिस - यहां क्लिक करें
edudel.nic.in से रिजल्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स के जरिए अपने स्कोरकार्ड को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
- दिल्ली शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in या ऑफिशियल एप cmshriapp के लिंक पर क्लिक करें।
- होमपेज पर 'CM SHRI School Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी Student ID और जन्म तिथि फिल करें।
- जानकारी भरने के बाद 'Submit' बटन दबाएं।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
CM SHRI (Selection Criteria): चयन प्रक्रिया और मेरिट लिस्ट
CM SHRI स्कूलों में एडमिशन एग्जाम में पास करने पर ही नहीं, बल्कि मेरिट लिस्ट और सीट आरक्षण के नियमों पर आधारित होता है।
-
न्यूनतम योग्यता: जनरल कैटेगरी के छात्रों को कम से कम 25% मार्क्स लाना जरूरी है। आरक्षित कैटेगरी के लिए इसमें 5% की छूट दी गई है।
-
सीटों का आरक्षण: कुल सीटों में से 50% सीटें दिल्ली सरकार के स्कूलों (DoE, MCD, NDMC) के छात्रों के लिए आरक्षित हैं।
-
अगला स्टेप: 'शहीद भगत सिंह CM SHRI स्कूल' जैसे विशेष स्कूलों के लिए छात्रों को लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल और मेडिकल टेस्ट से भी गुजरना होगा।
दिल्ली सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को STEM (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग, गणित), मानविकी और कला के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्रदान करना है। रिजल्ट जारी होने के बाद पास छात्रों को उनके द्वारा चुने गए स्कूलों में काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.