CBSE 10th Result 2026: डिजीलॉकर ने CBSE बोर्ड मार्कशीट को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट, जल्द जारी हो सकता हैं Result

Last Updated: Apr 14, 2026, 12:08 IST

डिजिलॉकर ने CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 के संबंध में एक सूचना जारी की है। बोर्ड द्वारा इस सप्ताह किसी भी समय रिजल्ट को घोषित कर सकता है। छात्र सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित होने पर डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए APAAR ID का उपयोग करना होगा। साथ ही, यहां से जानें कैसे बनाएं APAAR ID। 

CBSE Class 10 Result 2026 via DigiLocker App
CBSE Class 10 Result 2026 via DigiLocker App

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड इस सप्ताह कभी भी किसी भी वक्त 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। इस साल मूल्यांकन प्रक्रिया काफी तेजी से पूरी की गई है, जिसके चलते रिजल्ट पिछले सालों की तुलना में जल्दी आने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही, आपको बता दें कि बोर्ड कभी भी रिजल्ट से जुड़ी कोई भी अपडेट नहीं देता। इसी बीच, DigiLocker ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है और छात्रों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

CBSE RESULT 2026 Expected Date: कब आएगा रिजल्ट? 

मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 15 से 20 अप्रैल 2026 के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है। हालांकि, अब तक ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं हुई है। साथ ही, जल्द ही cbse.gov.in पर अपडेट किया जाएगा।

DigiLocker: मार्कशीट डाउनलोड करना हुआ और भी आसान

इस बार डिजीलॉकर ने छात्रों को पहले ही अलर्ट कर दिया है ताकि रिजल्ट के दिन वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में उन्हें परेशानी न हो। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों को 6 नंबर वाला सिक्योरिटी पिन प्रदान करेंगे।

CBSE 10th Result 2026: डिजिलॉकर की ऑफिशियल सूचना 

डिजिलॉकर की ऑफिशियल अधिसूचना के अनुसार, जिन छात्रों ने 2026 में 10वीं के एग्जाम दिए है। साथ ही, जिनके पास APAAR ID नहीं है, उन्हें अपना खाता जल्द बनाना होगा। वहीं, जिन छात्रों की APAAR ID CBSE से जुड़ी हुई है, उन्हें रिजल्ट घोषित होने के बाद डिजिलॉकर के 'जारी किए गए दस्तावेज' अनुभाग में अपनी मार्कशीट मिल जाएगी। 

CBSE Result 2026: सीबीएसई 10वीं एग्जाम 2026 की हाइलाइट्स 

छात्र CBSE Result 2026 से जुड़ी मुख्य हाइलाइट्स जानने के लिए यहां दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

जानकारी

कुल छात्र 

लगभग 25 - 26 लाख

एग्जाम की डेट्स 

15 फरवरी - 11 मार्च 2026

पासिंग मार्क्स

न्यूनतम 33% (थ्योरी + इंटरनल)

रिजल्ट का मोड

ऑनलाइन (Websites, App, SMS)

ऑफिशियल वेबसाइट

results.cbse.nic.in, cbse.gov.in

सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट 2026: DigiLocker पर APAAR आईडी कैसे बनाएं? 

CBSE बोर्ड इस सप्ताह किसी भी समय 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए APAAR आईडी होना जरूरी है। यदि किसी छात्र के पास APAAR आईडी नहीं है, तो वह नीचे दिए गए स्टेप्स से APAAR आईडी बनाना जानें। 

स्टेप 1: cbseservices.digolocker.gov.in पर जाएं

स्टेप 2: 'शुरू करें' पर क्लिक करें।

स्टेप 3: स्कूल द्वारा प्रदान किए गए डिटेल्स और एक्सेस कोड फिल करें।

स्टेप 4: OTP के माध्यम से मोबाइल नंबर फिल करें। 

स्टेप  5: खाता सफलतापूर्वक सक्रिय हो गया। 

पास होने के लिए क्या हैं नियम?

सीबीएसई के नियमों के अनुसार, 10वीं के छात्रों को पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। खास बात यह है कि 10वीं में थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स को मिलाकर 33% होना जरूरी है।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 14, 2026, 12:08 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News