पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय अंटार्कटिक एवं महासागर अनुसंधान केंद्र (एनसीएओआर), गोवा ने विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं के लिए परियोजना वैज्ञानिक 'बी' और परियोजना वैज्ञानिक सहायक (ग्रेड ए) के पदों पर अनुबंध के आधार पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों की अवधि शुरू में 01 (एक) वर्ष या परियोजना के पूरा होने तक या आगे की आवश्यकता के अनुसार बढ़ाई जा सकती है.
पात्र उम्मीदवार दिसंबर 2016 को शाम 05:00 तक एनसीएओआर की वेबसाइट www.ncaor.gov.in - ESSO के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: दिसंबर 2016, शाम 05:00 बजे तक
एनसीएओआर में पदों का विवरण:
पद का नाम:
1. परियोजना वैज्ञानिक 'बी' - 11 पद [विभिन्न परियोजनाओं के तहत]
2. परियोजना वैज्ञानिक सहायक (ग्रेड ए) - 01 पद
एनसीएओआर में परियोजना वैज्ञानिक 'बी' और परियोजना वैज्ञानिक सहायक (ग्रेड ए) के पद के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता एवं आवश्यक अनुभव:
1. परियोजना वैज्ञानिक 'बी': संबंधित विषय में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री.
2. परियोजना वैज्ञानिक सहायक (ग्रेड ए): सम्बंधित विषय में स्नातक की डिग्री.
उम्मीदवारों को अपने पद के अनुसार सम्बंधित क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव हो.
आयु सीमा (आवेदन की प्राप्ति की अंतिम तारीख को):
जनरल:
परियोजना वैज्ञानिक 'बी': अधिकतम 35 वर्ष
परियोजना वैज्ञानिक सहायक (ग्रेड ए): अधिकतम 28 वर्ष
ओबीसी / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / अन्य: नियमों के अनुसार छूट दी गई है.
एनसीएओआर में परियोजना वैज्ञानिक 'बी' और परियोजना वैज्ञानिक सहायक (ग्रेड ए) के पद के लिए चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन प्रशासन द्वारा आयोजित साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
एनसीएओआर में परियोजना वैज्ञानिक 'बी' और परियोजना वैज्ञानिक सहायक (ग्रेड ए) के पद के लिए आवेदन कैसे करें:
पात्र उम्मीदवार दिसंबर 2016 को शाम 05:00 तक एनसीएओआर की वेबसाइट www.ncaor.gov.in - ESSO के माध्यम से इन पदों के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation