NTA CUET UG 2026 Date: जल्द जारी होगा सब्जेक्ट-वाइज शेड्यूल; cuet.nta.nic.in से लें लेटेस्ट अपडेट्स
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द ही CUET UG 2026 का सब्जेक्ट वाइज डेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। CUET UG 2026 एग्जाम 11 से 31 मई, 2026 के बीच CBT मोड में आयोजित की जाएगी। छात्र यहां से लें लेटेस्ट अपडेट्स।
CUET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सूत्रों के अनुसार, NTA अगले कुछ दिनों में एग्जाम की सटीक डेट्स और सब्जेक्ट वाइज डेट शीट की घोषणा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.inपर करेगा। NTA पूरे शेड्यूल की PDF ऑनलाइन जारी करेगा।
NTA CUET सूचना पर्ची 2026 जारी होने के साथ ही CUET UG 2026 की डेट्स और स्लॉट टाइम भी घोषित कर सकता है। CUET UG 2026 एग्जाम 11 से 31 मई, 2026 के बीच CBT मोड में आयोजित की जाएगी।
CUET UG 2026: संभावित एग्जाम डेट्स
हालांकि NTA ने पहले ही एक संभावित विंडो साझा की है, लेकिन छात्र अब अपनी विशिष्ट सब्जेक्ट्स की डेट्स का इंतजार कर रहे हैं।
- संभावित एग्जाम अवधि: मई 2026 के मध्य से जून 2026 के पहले सप्ताह तक।
- शिफ्ट: एग्जाम प्रतिदिन दो से तीन शिफ्टों में आयोजित की जा सकती है।
- मोड: हाइब्रिड मोड (CBT और पेन-पेपर दोनों की संभावना)।
CUET UG 2026: CUET UG से जुड़ी मुख्य हाइलाइट्स
CUET UG एग्जाम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स और मुख्य हाइलाइट्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | महत्वपूर्ण जानकारी |
| एग्जाम का नाम | CUET UG 2026 |
| आयोजक संस्था | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
| आवेदन की स्थिति | प्रक्रिया चल रही है / अंतिम चरण में |
| शेड्यूल जारी होने की डेट | अप्रैल 2026 (प्रथम सप्ताह - संभावित) |
| एग्जाम का माध्यम | 13 भाषाओं में (हिंदी, अंग्रेजी समेत) |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
शेड्यूल जारी होने के बाद कैसे चेक करें?
जब NTA ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करेगा, तब आप इन नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना सब्जेक्ट वाइड शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
- NTA की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in या exams.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Public Notices" सेक्शन में "Subject-wise Examination Schedule for CUET (UG) - 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें सभी सब्जेक्ट की डेट्स और शिफ्ट की पूरी डिटेल्स शामिल होंगी।
- अपने चुने हुए 'डोमेन विषयों' की डेट्स को नोट कर लें।
CUET UG 2026 Date: सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड
यदि डेटशीट की PDF जारी नहीं कि जाती है, तो छात्र CUET UG 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से अपना शेड्यूस देख सकेंगे। NTA आमतौर पर एग्जाम शुरू होने से लगभग 10 दिन पहले ये स्लिप जारी करता है। इस स्लिप में छात्रों के अलोटेड एग्जाम शहर की पूरी डिटेल्स दी गई होती है। साथ ही, चुने गए सब्जेक्ट्स की डेट्स भी शामिल होती है।
यहां भी पढ़े: JEE Main 2026 Admit Card Out: 2 और 4 अप्रैल एग्जाम के लिए हॉल टिकट जारी; jeemain.nta.nic.in से करें सीधा डाउनलोड
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.