OJEE 2026 Answer Key & Response Sheet हुई जारी, जानें 18 मई तक कैसे फिल करें ऑब्जेक्शन

Last Updated: May 16, 2026, 13:58 IST

ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (OJEEB) ने 16 मई 2026 को OJEE 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट ऑफिशियल वेबसाइट ojee.nic.in पर जारी कर दी है। साथ ही, बोर्ड ने आंसर-शीट में ऑब्जेक्शन फिल करने की डेट 18 मई 2026 भी जारी कर दी है। यहां से पाएं डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक। 

OJEE 2026 Answer Key & Response Sheet हुई जारी, जानें 18 मई तक कैसे फिल करें ऑब्जेक्शन
OJEE 2026 Answer Key & Response Sheet हुई जारी, जानें 18 मई तक कैसे फिल करें ऑब्जेक्शन

OJEE 2026 Answer Key Released: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (OJEEB) ने ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (OJEE) 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और छात्रों की रिस्पॉन्स शीट आज 16 मई 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। इसकी PDF का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। इस राज्य स्तरीय एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ojee.nic.in पर जाकर दोनों चीजों को डाउनलोड कर सकते हैं। 

OJEEB बोर्ड ने छात्रों की आंसर-की जारी करने के साथ-साथ ऑब्जेक्शन फिल कराने की विंडो भी ओपन कर दिया है। छात्र ऑब्जेक्शन विंडो का इस्तेमाल भी केवल 18 मई 2026 तक कर सकेंगे। साथ ही, OJEE एग्जाम आसंर-की को देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्र रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करें। 

OJEE प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

OJEE 2026 आंसर-की से जुड़ी इंपोर्टेंट डिटेल्स 

OJEE का एंट्रेंस एग्जाम का 4 मई से 10 मई 2026 के बीच आयोजित किए गए थे। अब बोर्ड ने इसकी आंसप-की और रिस्पांस-की को जारी कर दी है। छात्र यहां नीचे दी गई टेबल के माध्यम से जानें सभी जानकारी। 

इवेंट

डेट्स 

OJEE 2026 एग्जाम की अवधि

4 मई से 10 मई 2026

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने की डेट

16 मई 2026

ऑब्जेक्शन फिल करने की शुरुआती डेट 

16 मई 2026

ऑब्जेक्शन फिल करने की लास्ट डेट 

18 मई 2026 (रात तक)

OJEE 2026 फाइनल रिजल्ट (एक्सपेक्टेड)

31 मई 2026

ऑब्जेक्शन फिल करने की फीस और मार्किंग स्कीम

छात्र अपने किसी प्रश्न के आंसर पर ऑब्जेक्शन फिल करना चाहते है, तो आप बोर्ड के नियमों का पालन जरूर करें। 

  • ऑब्जेक्शन फीस: छात्रों को प्रति प्रश्न ₹100 की फिस देनी होगा। यदि आपका ऑब्जेक्शन सही पाया जाता है, तो फाइनल आंसर-की में बदलाव किया जाएगा।
  • मार्किंग स्कीम: OJEE एग्जाम में हर सही आंसर के लिए +4 मार्क्स दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत आंसर के लिए -1 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग की जाती है। छात्र इस फॉर्मूले के आधार पर अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं।

OJEE प्रोविजनल आंसर-की में ऑब्जेक्शन कैसे फिल करें? - यहां देखें  

OJEE 2026 Answer Key कैसे डाउनलोड करें?

अपनी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. ओडिशा संयुक्त एंट्रेंस एग्जाम की ऑफिशियल वेबसाइट ojee.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिख रहे "Rank Card / Answer Key Challenge OJEE-2026" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब नए पेज पर अपना Application Number और Password / Date of Birth फिल कर लॉगिन करें।
  4. लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपकी रिस्पॉन्स शीट और आधिकारिक प्रोविजनल आंसर-की दिखाई देगी।
  5. इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें ताकि संभावित रैंक का अंदाजा लगाया जा सके।

यहां भी पढ़े: CBSE Class 12 Result 2026: वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल-19 मई से शुरू होगी प्रक्रिया, यहां देखें शेड्यूल

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 16, 2026, 13:58 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News