ओडिशा लोक सेवा आयोग, 106 सिविल सेवा पदों के लिए 'ओडिशा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2017' का आयोजन 24 दिसंबर 2017 को कर रहा है. योग्य उम्मीदवार 30 नवंबर 2017 से 14 दिसंबर 2017 तक निर्धारित प्रारूप के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.
अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या – 11, 2017-18
महत्वपूर्ण तिथियां:
• ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया आरंभ होने की तिथि - 30 नवंबर 2017
• ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 14 दिसंबर 2017
• परीक्षा शुल्क की रसीद प्राप्त करने की अंतिम तिथि - 16 दिसंबर 2017
• प्रारंभिक परीक्षा की तिथि - 24 दिसंबर 2017 (शुक्रवार)
रिक्ति विवरण:
सिविल सेवा - 106
श्रेणी 1
• ओडिशा प्रशासनिक सेवा, ग्रुप ए (जूनियर शाखा) - 36 पद
• ओडिशा पुलिस सेवा, ग्रुप ए (जूनियर शाखा) - 09 पद
• ओडिशा वित्त सेवा, ग्रुप ए (जूनियर शाखा) - 24 पद
श्रेणी 2
• ओडिशा सहकारी सेवा, (समूह-बी) - 03 पद
• ओडिशा राजस्व सेवा (समूह-बी) - 20 पद
• ओडिशा कर और लेखा सेवा (समूह - बी) - 14 पद
पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता और अनुभव :
ओपीएससी सिविल सर्विस पद - उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए तथा वह ओडिया भाषा को पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम होना चाहिए.
आयु सीमा:
21 से 32 साल
चयन प्रक्रिया:
चयन 3 लगातार चरणों पर आधारित होगा, अर्थात सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा (2600 अंक) और साक्षात्कार (250 अंक).
परीक्षा पैटर्न:
परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे:
• सामान्य अध्ययन - पेपर 1: 200 अंक
• सामान्य अध्ययन - पेपर 2: 200 अंक
अधिक विवरण के लिए, नीचे दिए गए विस्तृत अधिसूचना लिंक देखें.
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार 30 नवंबर 2017 से 14 दिसंबर 2017 तक आधिकारिक वेबसाइट www.opsconline.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
परीक्षा शुल्क :
रु 300 / - (ओडिशा के अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति और विकलांग व्यक्तियों को शुल्क के भुगतान से 40% से अधिक की छूट दी गई है)

Comments
All Comments (0)
Join the conversation