PNB Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएट पास हो? तो ये मौका मत छोड़ो, 5138 वैकेंसी के लिए अभी भरें फॉर्म
PNB Apprentice Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ग्रेजुएट पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। PNB Apprentice भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य जरूरी जानकारी इस लेख में देखी जा सकती है।
PNB Apprentice Recruitment 2026: सरकारी बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सुनहरा मौका लेकर आया है। बैंक ने 2026 के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 5138 पद देशभर की शाखाओं में भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 8 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 है। यह भर्ती एक साल की ट्रेनिंग के साथ स्टाइपेंड का अवसर भी देती है, जिससे करियर की शुरुआत करने वालों के लिए यह अच्छा मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है, वे अब pnbindia.in पर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
PNB Apprentice Vacancy 2026- पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती हाइलाइट्स
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम ग्रेजुएट युवाओं को बैंकिंग का प्रैक्टिकल अनुभव पाने का अच्छा मौका देता है। साथ ही हर महीने स्टाइपेंड भी मिलता है, जो ब्रांच के अनुसार अलग-अलग होता है। PNB ने देशभर में 5138 पद निकाले हैं, जिनमें सबसे ज्यादा वैकेंसी उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और दिल्ली में हैं। चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वे बैंकिंग कामकाज का अनुभव हासिल कर सकेंगे। पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के बारे में सभी हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।
-
भर्ती संगठन का नाम: पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
-
पद का नाम: अप्रेंटिस
-
कुल पद: 5138
-
आवेदन तिथियां: 8 फरवरी से 24 फरवरी 2026
-
आधिकारिक वेबसाइट: www.pnbindia.in
PNB Apprentice Eligibility Criteria 2026 क्या है?
PNB भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को जरूरी पात्रता जानना जरूरी है। योग्यता और आयु सीमा इस प्रकार है:
-
शैक्षणिक योग्यता: ग्रेजुएशन पास
-
आयु सीमा: 20 से 28 वर्ष है और आयु की गणना 01 जनवरी 2026 से होगी। SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
PNB Apprentice Application Form 2026 कैसे भरें?
PNB अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 फरवरी 2026 से-beep.bfsissc.com पर शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन कर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हमने उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म लिंक नीचे अपडेट कर दिया है।
| PNB Apprentice Application Form 2026 Link |
Punjab National Bank Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन फीस क्या है?
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को शुल्क जमा करना होगा। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
-
जनरल/ओबीसी/EWS पुरुष: ₹944
-
महिला: ₹708
-
SC/ST/PwBD/ट्रांसजेंडर: ₹236
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.