PSTCL Answer Key 2026 OUT: pstcl.org पर जारी हुई पीएसटीसीएल उत्तर कुंजी, डाउनलोड करें Response Sheet PDF

Last Updated: Jan 21, 2026, 14:54 IST

PSTCL Answer Key 2026 OUT: PSTCL आंसर की 2026 को पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट pstcl.org पर जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी से सहमत नहीं हैं, वे 20 से 23 जनवरी 2026 तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

PSTCL Answer Key 2026 OUT
PSTCL Answer Key 2026 OUT

PSTCL Answer Key 2026 OUT: पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSTCL) ने PSTCL आंसर की 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने PSTCL भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट PDF आधिकारिक वेबसाइट pstcl.org से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 13 से 16 जनवरी 2026 के बीच असिस्टेंट लाइनमैन, असिस्टेंट सब-स्टेशन अटेंडेंट, इलेक्ट्रीशियन ग्रेड-II, AE, JE, अकाउंटेंट, डिविजनल अकाउंटेंट, लॉ ऑफिसर, टेलीफोन मैकेनिक और LDC सहित विभिन्न पदों के लिए आयोजित की गई थी। इन परीक्षाओं की आंसर की 20 जनवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट https://pstcl.org पर जारी की गई है। आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूज़र आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित अंक आसानी से चेक कर सकते हैं। साथ ही, यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है तो बोर्ड द्वारा ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका भी दिया गया है।

PSTCL Answer Key 2026 Download Link

पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSTCL) परीक्षा की आंसर की 20 जनवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, PSTCLआंसर की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल्स दर्ज करना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 609 पद भरे जाएंगे।

PSTCL Answer Key 2026 Link

यहां क्लिक करें

PSTCL Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से PSTCL आंसर की 2026 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

  • PSTCL की आधिकारिक वेबसाइट खोलें: pstcl.org।

  • होमपेज पर Latest Updates और Links सेक्शन पर क्लिक करें।

  • संबंधित परीक्षा की Answer Key 2026 चुनें।

  •  PDF डाउनलोड करें और अपने उत्तर मिलान करें।

PSTCL Answer Key 2026 पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने की तिथि

जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे 20 से 23 जनवरी 2026 (दोपहर 2:00 बजे तक)ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिस में दी गई है। यदि किसी उम्मीदवार को PSTCL उत्तर कुंजी 2026 में कोई गलती लगती है, तो वह तय समय के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकता है।

नोट: अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद ही फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jan 21, 2026, 14:54 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News