Punjab and Sindh Bank LBO Admit Card 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक एलबीओ एडमिट कार्ड जारी, ये रहे डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
Punjab and Sindh Bank LBO Admit Card 2026: पंजाब और सिंध बैंक ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एलबीओ के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Punjab and Sindh Bank LBO Admit Card 2026: पंजाब और सिंध बैंक ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट punjabsindhbank.co.in पर 1000 लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर भर्ती की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
Punjab and Sindh Bank LBO Admit Card 2026 डाउनलोड करने का लिंक
पंजाब और सिंध बैंक ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट punjabsindhbank.co.in पर एलबीओ की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। उ्म्मीदवारों की सुविधा हेतु एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
| पंजाब और सिंध बैंक एलबीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक |
Punjab and Sindh Bank LBO Admit Card 2026 - हाइलाइट्स
पंजाब और सिंध बैंक एलबीओ की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। नीचे टेबल में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | पंजाब और सिंध बैंक |
| पद का नाम | लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) |
| रिक्त पदों की संख्या | 1000 |
| परीक्षा का नाम | पंजाब और सिंध बैंक एलबीओ लिखित परीक्षा |
| परीक्षा की तिथि | 10 मई 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जारी |
| परीक्षा का मोड | ऑनलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | punjabsindhbank.co.in |
Punjab and Sindh Bank LBO Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें!
पंजाब और सिंध बैंक एलबीओ की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले पंजाब और सिंध बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट punjabsindhbank.co.in पर जाएं।
-
Punjab and Sindh Bank LBO Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाएं।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.