Rajasthan Agriculture Supervisor Admit Card 2026: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे करें डाउनलोड
Rajasthan Agriculture Supervisor Admit Card 2026: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड 2026 जल्द ही RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जिसने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे recruitment.rajasthan.gov.in से राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
Rajasthan Agriculture Supervisor Admit Card 2026: Rajasthan Staff Selection Board द्वारा राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जल्द ही ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे RSSB की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एग्रीकल्चर सुपरवाइजर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 2026 का आयोजन 18 अप्रैल 2026 को निर्धारित किया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
Rajasthan Agriculture Supervisor Admit Card 2026-हाइलाइट्स
आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1100 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर एडमिट कार्ड 2026 से जुड़ी सभी मुख्य बातें नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026 |
| पोस्ट का नाम | Agriculture Supervisor (कृषि पर्यवेक्षक) |
| एडमिट कार्ड जारी होने का मोड | ऑनलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 15 अप्रैल 2026 तक (संभावित) |
| परीक्षा तिथि | 18 अप्रैल 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | recruitment.rajasthan.gov.in |
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड 2026 आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर Admit Card टैब पर क्लिक करें।
-
अब आपके सामने एडमिट कार्ड लिस्ट ओपन हो जाएगी।
-
फिर आप Rajasthan Agriculture Supervisor Admit Card 2026 Link पर क्लिक करें।
-
अब आवश्यक विवरण दर्ज कर लॉगिन करें और परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
-
अंत में इसका प्रिंट लें।
राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर एडमिट कार्ड 2026 पर दी गई डिटेल्स को करें चेक
राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर एडमिट कार्ड 2026 में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होंगे। जिसे डाउनलोड करने के बाद दी गई जानकारी को जरूर चेक करें।
-
उम्मीदवार का नाम
-
फोटो और हस्ताक्षर
-
रोल नंबर
-
परीक्षा तिथि और समय
-
परीक्षा केंद्र
-
परीक्षा शिफ्ट
-
पेपर का नाम
-
निर्देश
ये भी पढ़ें: MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.