Rajasthan Police Constable Admit Card 2024 OUT: राजस्थान पुलिस विभाग ने आगामी कांस्टेबल प्रवीणता (प्रोफिशिएंसी टेस्ट) परीक्षा के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, राजस्थान पुलिस विभाग 23 सितंबर से 25 सितंबर तक रेंज मुख्यालय स्तर पर दक्षता परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में नीचे दिया गया है।
Rajasthan Police Constable Proficiency Test Admit Card 2024 Download Link
उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से प्रोफिशिएंसी टेस्ट में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
Rajasthan Police Constable Admit Card |
Rajasthan Police Constable Admit Card 2024 का अवलोकन
राजस्थान पुलिस विभाग ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सीधी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए प्रोफिशिएंसी टेस्ट 23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
विभाग का नाम | राजस्थान पुलिस विभाग |
भर्ती बोर्ड का नाम | राजस्थान पुलिस |
परीक्षा का नाम | राजस्थान पुलिस कांस्टेबल दक्षता परीक्षा |
पद का नाम | कांस्टेबल |
कुल वैकेंसी | 3578 पद |
परीक्षा तिथि | 23 - 25 सितंबर 2024 |
प्रोफिशिएंसी टेस्ट एडमिट कार्ड तिथि | 16 सितंबर 2024 (रिलीज) |
नोटिफिकेशन | राजस्थान पुलिस कांस्टेबल प्रवेश पत्र |
आधिकारिक साइट | police.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Police Constable Admit Card 2024: प्रोफिशिएंसी टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती के लिए प्रोफिशिएंसी टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो आप अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- नोटिफिकेशन ढूंढें: वेबसाइट पर कांस्टेबल प्रोफिशिएंसी टेस्ट एडमिट कार्ड से संबंधित नोटिफिकेशन ढूंढें।
- लिंक पर क्लिक करें: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।
- विवरण दर्ज करें: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करके एक प्रिंटआउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation