RPSC School Lecturer Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी रिक्ति 2024 के लिए अधिसूचना आज 25 अक्टूबर को जारी कर दी है. ये भर्तियाँ स्कूल लेक्चरर के 2202 पदों पर होनी हैं. पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 नवम्बर से शुरू हो रही है जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 4 दिसम्बर है. ये रिक्तियां हिंदी, इंग्लिश, राजस्थानी, पंजाबी, उर्दू, इतिहास सहित 24 विषयों के लिए की जा रहीं है. पदों की विषयवार जानकारी के लिए डिटेल्स यहाँ पढ़ सकते हैं.
RPSC School Lecturer Recruitment 2024: हाईलाइट्स
आर्गेनाइजेशन | राजस्थान लोक सेवा आयोग |
रिक्ति का नाम | स्कूल लेक्चरर |
रिक्तियों की संख्या | 2202 |
अधिसूचना जारी होने की तारीख | 25 अक्टूबर 2024 |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 5 नवम्बर 2024 |
आवेदन की अंतिम तारीख | 4 दिसम्बर 2024 |
ऑफिसियल वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC School Lecturer Recruitment 2024 Notification PDF
RPSC School Lecturer Recruitment 2024 रिक्तियों की संख्या
क्रम संख्या | विषय का नाम | रिक्तियों की संख्या |
1 | हिंदी | 350 |
2 | इंग्लिश | 325 |
3 | संस्कृत | 64 |
4 | राजस्थानी | 7 |
5 | पंजाबी | 11 |
6 | उर्दू | 26 |
7 | इतिहास | 90 |
8 | पॉलिटिकल साइंस | 225 |
9 | भूगोल | 210 |
10 | अर्थशास्त्र | 35 |
11 | समाजशास्त्र | 16 |
12 | गृह विज्ञान | 16 |
13 | रसायन विज्ञान | 36 |
14 | भौतिक विज्ञान | 147 |
15 | गणित | 153 |
16 | जीव विज्ञान | 67 |
17 | कला | 35 |
18 | कॉमर्स | 340 |
19 | संगीत | 6 |
20 | फिजिकल एजुकेशन | 37 |
21 | कोच (कुश्ती) | 1 |
22 | कोच (खो-खो) | 1 |
23 | कोच (हॉकी) | 1 |
24 | कोच (फुटबॉल) | 3 |
RPSC School Lecturer Recruitment 2024 पात्रता
शैक्षिक योग्यता
- उपर्युक्त पद क्रम संख्या 1 से 11 तक एवं 13 से 15 तक के लिये:- प्रासंगिक विषय में यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर या समकक्ष परीक्षा तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा।
- पद क्रम संख्या 12 के लिये- यूजीसी/भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा गृह विज्ञान में मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर या समकक्ष परीक्षा के साथ राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा
- पद क्रम संख्या 16 के लिये - जूलॉजी/बॉटनी/माइक्रो-बायोलॉजी/बायो-टेक्नोलॉजी/लाइफ साइंस/बायो साइंस में यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर या समकक्ष परीक्षा, बशर्ते उन्होंने स्नातक स्तर पर वनस्पति विज्ञान और जूलॉजी का अध्ययन किया हो और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
- पद क्रम संख्या 17 के लिये - (i) वाणिज्य में यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर या समकक्ष परीक्षा के साथ बीकॉम। या वाणिज्य में यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर या समकक्ष परीक्षा, वाणिज्य समूह के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर द्वारा निर्धारित उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के लिए कम से कम दो शिक्षण विषय। (ii) राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद / सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा।
- पद क्रम संख्या 18 के लिये - यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त ड्राइंग में स्नातकोत्तर या समकक्ष परीक्षा या सरकार द्वारा इसके समकक्ष घोषित योग्यता या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी स्कूल / कला महाविद्यालय से कला में चार / पांच साल की अवधि का डिप्लोमा।
- पद क्रम संख्या 19 के लिये - यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त ड्राइंग में स्नातकोत्तर या समकक्ष परीक्षा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी स्कूल / कॉलेज ऑफ आर्ट्स से कला में चार / पांच साल की अवधि का डिप्लोमा या समकक्ष घोषित योग्यता। यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त संगीत में स्नातकोत्तर या समकक्ष परीक्षा या सरकार द्वारा इसके समकक्ष घोषित योग्यता।
- पद क्रम संख्या 20 के लिये- यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक या समकक्ष परीक्षा और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त शारीरिक शिक्षा में स्नातकोत्तर/एम.पी.एड. (2 वर्ष की अवधि)।
- पद क्रम संख्या 21 से 24 के लिये- यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक या समकक्ष परीक्षा, शारीरिक शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा और राष्ट्रीय खेल संस्थान की किसी भी शाखा से पूर्णकालिक/समय राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) प्रमाणपत्र। देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
आयुसीमा;-
- दिनांक 01.01.2025 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिये।
आरपीएससी स्कूल व्याख्याता अधिसूचना 2024 25 अक्टूबर 2024 को जारी की गई है और ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर से 4 दिसंबर 2024 तक आमंत्रित किए गए हैं। पात्र उम्मीदवार आरपीएससी स्कूल व्याख्याता रिक्ति 2024 के लिए वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आगामी प्रवेश/प्रतियोगी परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जागरण जोश मॉक टेस्ट देख सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation