RBI Grade B Recruitment 2026: आरबीआई ग्रेड-बी पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल्स

Last Updated: Apr 28, 2026, 14:01 IST

RBI Grade B Recruitment 2026: आरबीआई ने ग्रेड-बी पदों (सामान्य/डीईपीआर/डीएसआईएम) की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। यह शॉर्ट नोटिफिकेशन आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर 28 अप्रैल 2026 को जारी किया गया। इसका विस्तृत नोटिफिकेशन 29 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

RBI Grade B Recruitment 2026
RBI Grade B Recruitment 2026

RBI Grade B Recruitment 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रोजगार समाचार में अपने जनरल, डीएसआईएम और डीईपीआर विभाग में आरबीआई ग्रेड-बी ऑफिसर के पदों की भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 29 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत नोटिफेशन आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जल्द जारी किया जाएगा। इन पदों के सलेक्शन में कुल तीन चरण शामिल है। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा, दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा और तीसरे चरण में इंटरव्यू है। सलेक्शन तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

RBI Grade B Recruitment 2026 Notification डाउनलोड करने का लिंक 

आरबीआई ने रोजगार समाचार में ग्रेड-बी ऑफिसर के पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नोटिफिकेशन में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म रद्द किया सकता है। नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। 

आरबीआई ग्रेड-बी ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

RBI Grade B Recruitment 2026 Notification - हाइलाइट्स 

आरबीआई ग्रेड-बी ऑफिसर के पदों की भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)  

परीक्षा का नाम 

आरबीआई ग्रेड-बी 

पद का नाम 

ग्रेड-बी (जनरल/डीईपीआर/डीएसआईएम) अधिकारी  

रिक्त पदों की संख्या 

60

एप्लीकेशन मोड 

ऑनलाइन 

ऑनलाइन आवेदन करने की  तिथि 

29 अप्रैल 206 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

20 मई 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rbi.org.in

RBI Grade B Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

इन पदों की शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी विस्तृत नोटिफेशन में निहित होगी, जो कि 29 अप्रैल 2026 को आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद डाउनलोड लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

RBI Grade B Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

आरबीआई में ग्रेड-बी ऑफिसर के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिेए गए स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं। 

  • RBI Grade B Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

ये भी पढ़ें: RRB NTPC UG City Intimation Slip 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, यहां से करें चेक

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Apr 28, 2026, 14:01 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News