RRB NTPC परीक्षा (CEN 03/2015) का परिणाम 21 RRB (रेलवे मंत्रालय के अधीन) द्वारा शीघ्र ही जोन वाइज किया जायेगा. इतने बड़े पैमाने जिसमें कुल पदों की संख्या 18252 है पर भर्ती के लिए 21 RRB द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसका परिणाम अब घोषित होने ही वाला है.
यह अब तक का सबसे बड़ा रेलवे भर्ती अभियान माना जा रहा है, जिसमें बोर्ड ने 74 पारियों में 56 लाख उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का आयोजन किया. यह परीक्षा देश के विभिन्न केन्द्रों में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के लिए लगभग 93 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था.
RRB NTPC परिणाम 2016 के तहत सभी उम्मीदवारों के कट ऑफ़ मार्क्स भी जारी किये जाने की संभवना है. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से विज्ञापन संख्या- CEN O3.2015 के द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था.
उम्मीद की जा रही है कि RRB NTPC परिणाम 2016 के तहत भर्ती बोर्ड द्वारा अधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों द्वारा दिए लिखित का उत्तर पत्रक भी जारी किया जायेगा.
RRB NTPC परीक्षा परिणाम 2016 के लिए यहाँ क्लिक करें.
अगला चरण एवं RRB NTPC की चयन प्रक्रिया:
अधिकारिक अधिसूचना CEN 03/2015 के तहत यह उल्लिखित किया गया है कि रेलवे भर्ती बोर्ड उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, प्रवीणता परीक्षा(प्रोफिसीएन्सी टेस्ट) एवं साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर करेगी. इस चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा ली जा चुकी है. अतः अब उम्मीदवारों को चयन के द्वितीय चरण जो प्रवीणता परीक्षा(प्रोफिसीएन्सी टेस्ट) है से गुजरना होगा. और जिन जिन पदों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया आवश्यक रखी गयी है उन पदों के लिए उम्मीदवार को तृतीय चरण साक्षात्कार से गुजरना होगा.
वैसे उम्मीदवार जो RRB NTPC परीक्षा 2016 में शामिल हुए हैं और परीक्षा परिणाम का इंतज़ार कर रहे हैं उनको यह सलाह है कि वे चयन के अगले चरण के लिए तैयारी शुरू कर दें. यह बहुत आवश्यक है कि अगले चरण के परीक्षा में शामिल होने से पहले अपने आपको उसके लिए पहले से तैयार कर लिया जाये ताकि रेलवे का अंग बनने का उम्मीदवारों का सुनहरा सपना साकार हो सके.
RRB NTPC परिणाम 2016 के बारे में:
RRB NTPC भर्ती 2016 के तहत तकनीकी और गैर तकनीकी विभिन्न पद शामिल हैं. इस प्रकार कुल 18252 पदों पर भर्ती के लिए पद के अनुसार चयन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी. जैसे जूनियर लेखा सहायक, वरिष्ठ लिपिक और वरिष्ठ टाइम कीपर के पदों पर भर्ती हेतु उम्मीदवारों का टाइपिंग टेस्ट भी लिया जायेगा. सहायक स्टेशन मास्टर एवं ट्रैफिक असिस्टेंट पद के लिए एप्टीट्युड टेस्ट लिया जायेगा.
भर्ती अधिसूचना में देश भर के विभिन्न रेलवे जोन के रिक्त पदों को शामिल किया गया है. गैर तकनीकी पदों हेतु उम्मीदवारों के योग्यता के जाँच की प्रक्रिया रिक्त पद वाले जोन द्वारा ही किया जायेगा. इस आधार पर यह अंदाज लगाया जा रहा है कि परीक्षा परिणाम की घोषणा भी जोन के आधार पर ही की जाएगी.
वैसे अभी तक रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम जारी करने की कोई निश्चित तिथि घोषित नही की गयी है. बोर्ड के ताजा अपडेट के अनुसार परिणाम की तयारी गोपनीय प्रक्रिया के तहत चल रही है.
RRB NTPC परिणाम 2016 के अधिकारिक अपडेट के लिए यहाँ क्लिक करें.
जो उम्मीदवार RRB NTPC परिणाम 2016 का इंतज़ार कर रहे हैं वे नीचे दिए लिंक से जोन के आधार पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं:
| RRB जोन एवं उनके URL | |
| अहमदाबाद | |
| अजमेर | |
| इलाहबाद | |
| बंगलौर | |
| भोपाल | |
| भुवनेश्वर | |
| बिलासपुर | |
| चंडीगढ़ | |
| चेन्नई | |
| गोरखपुर | |
| गुवाहाटी | |
| जम्मू | |
| कोलकता | |
| मालदा | |
| मुंबई | |
| मुजफ्फरपुर | |
| पटना | |
| रांची | |
| सिकंदराबाद | |
| सिल्लिगुरी | |
| तिरुअनत्पुरम | |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation