SBI PO Admit Card 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जल्द ही SBI PO प्रीलिम्स 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने SBI प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा 2025 8, 16 और 24 मार्च 2025 में आयोजित की जाएगी।
कब जारी होगा SBI PO Prelims Admit Card 2025?
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तिथियों में संशोधन किया है। अब यह परीक्षा 8, 16, और 24 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) फरवरी 2025 के चौथे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।
SBI PO Prelims Call Letter 2025: एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा हाइलाइट
एसबीआई पीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी को समाप्त हो चुकी है। इस भर्ती के तहत कुल 600 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा—सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की जाएगी, इसके बाद मेन्स परीक्षा होगी, और अंत में इंटरव्यू राउंड के जरिए योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
भर्ती प्राधिकरण का नाम | भारतीय स्टेट बैंक |
परीक्षा का नाम | एसबीआई पीओ 2025 |
पद का नाम | प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) |
रिक्त पद | 600 |
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 | 28 फरवरी 2025 |
एसबीआई पीओ परीक्षा तिथि 2025 | 8, 16 और 24 मार्च 2025 |
चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार |
आधिकारिक वेबसाइट | sbi.co.in |
SBI PO Exam Date & Shift Time 2025: एसबीआई पीओ परीक्षा तिथि और शिफ्ट समय
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। परीक्षा तीन चरणों—प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू में आयोजित की जाएगी। SBI PO प्रारंभिक परीक्षा 2025 8, 16 और 24 मार्च 2025 को निर्धारित है। परीक्षा का शिफ्ट और समय नीचे दी तालिका में देखें।
परीक्षा तिथि | शिफ्ट | रिपोर्टिंग समय | परीक्षा समय |
8, 16 और 24 मार्च 2025 | 1st | 08:00 पूर्वाह्न | 09:00 AM-10:00 AM |
2nd | सुबह 10:30:00 बजे | 11:30 AM-12:30 PM | |
3rd | दोपहर 01:00 बजे | 02:00 PM-03:00 PM | |
4th | 03:30 अपराह्न | 04:30 PM-05:30 PM |
कहां और कैसे डाउनलोड करें SBI PO प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025?
जैसे ही एडमिट कार्ड जारी होगा, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं:
- SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- "Careers" सेक्शन पर क्लिक करें।
- SBI PO Prelims Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- सबमिट बटन दबाएं और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देख सकते हैं।
- डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation