SECL Recruitment 2026 Notification OUT: माइनिंग सरदार, असिस्टेंट फोरमैन और डिप्टी सर्वेयर के 1055 पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन

Last Updated: Apr 9, 2026, 10:23 IST

SECL Recruitment 2026 Notification OUT: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की एक सहायक कंपनी, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने 08 अप्रैल 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर माइनिंग सरदार, असिस्टेंट फोरमैन और डिप्टी सर्वेयर के 1055 पदों पर भर्ती के लिए एक नई अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी। SECL भर्ती 2026 के संबंध में और जानकारी इस लेख में उपलब्ध है।

SECL Recruitment 2026 Notification OUT
SECL Recruitment 2026 Notification OUT

SECL Recruitment 2026 Notification OUT: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने 08 अप्रैल 2026 को आधिकारिक तौर पर एक नई अधिसूचना जारी की है। जिसमें माइनिंग सरदार, असिस्टेंट फोरमैन और डिप्टी सर्वेयर के कुल 1055 पदों की घोषणा की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 15 अप्रैल 2026 से 14 मई 2026 तक SECL की आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता मानदंड को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की कोई गलती न हो।

SECL Recruitment 2026- एसईसीएल भर्ती हाइलाइट्स 

उम्मीदवार SECL भर्ती 2026 के बारे में सभी महत्वपूर्ण हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

संगठन का नाम

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL)

पद का नाम

माइनिंग सरदार, डिप्टी सर्वेयर, असिस्टेंट फोरमैन

कुल रिक्त पद

1055 पद

आवेदन का तरीका

ऑनलाइन

नोटिफिकेशन जारी तिथि

08 अप्रैल 2026

आवेदन करने की तिथि

15 अप्रैल 2026 (सुबह 10:00 बजे)

आवेदन की अंतिम तिथि

14 मई 2026 (रात 11:59 बजे)

आधिकारिक वेबसाइट

secl-cil.in

आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF

यहां क्लिक करें

SECL Vacancy 2026 Details: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कुल 1055 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। जिसमें माइनिंग सरदार के 577 पद, डिप्टी सर्वेयर के 43 और असिस्टेंट फोरमैन के 435 पद शामिल है। 

SECL भर्ती 2026 के लिए आयु-सीमा और शैक्षणिक योग्यता क्या है?

आयु-सीमा:-

SECL भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना की अंतिम तिथि 08 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता:-

  • माइनिंग सरदार: 10वीं पास + माइनिंग संबंधित योग्यता/डिप्लोमा

  • डिप्टी सर्वेयर: 10वीं पास + सर्वे सर्टिफिकेट/डिप्लोमा

  • असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल): 10वीं पास + इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

SECL Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

SECL भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य (UR), ओबीसी (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये + GST (कुल 1180 रुपये) है। वहीं SC, ST, PwBD और ESM वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Apr 9, 2026, 10:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News