SSC CGL 2024 Tier 1 Exam Date OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आखिरकार वर्ष 2024 के लिए संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा के टियर 1 चरण के लिए बहुप्रतीक्षित परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, SSC CGL टियर 1 परीक्षा 9 से 26 सितंबर, 2024 तक आयोजित की जाएगी।
इस घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के महत्वपूर्ण पहले चरण के लिए अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं। कंप्यूटर आधारित यह परीक्षा देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कई पालियों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र, परीक्षा पैटर्न और अन्य प्रासंगिक जानकारी के लिए आधिकारिक एसएससी वेबसाइट देखते रहें।
SSC CGL 2024 Tier 1 Exam: एसएससी सीजील टियर 1 परीक्षा पैटर्न
एसएससी सीजीएल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए टियर 1 परीक्षा का पैटर्न जानना बेहद जरूरी है। यह परीक्षा आपके आगे के चरणों में जाने का आधार होती है। आइए, विस्तार से जानते हैं कि एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का पैटर्न क्या है:
- परीक्षा का प्रकार: ऑब्जेक्टिव टाइप (बहुविकल्पीय प्रश्न)
- परीक्षा माध्यम: हिंदी और अंग्रेजी
- परीक्षा की अवधि: 60 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग: हाँ, गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटें जाएंगे
- अधिकतम अंक- 200
- कुल प्रश्न- 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
प्रत्येक खंड में प्रश्नों की संख्या और अंक
खंड | प्रश्नों की संख्या | अंक |
जनरल अवेयरनेस | 25 | 50 |
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग | 25 | 50 |
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 25 | 50 |
अंग्रेजी भाषा | 25 | 50 |
कुल | 100 | 200 |
SSC CGL 2024 Tier 1 Exam Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड?
SSC CGL 2024 टियर 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा की तारीख से कुछ हफ्ते पहले जारी किया जाता है। आयोग द्वारा 1 सितंबर, 2024 तक एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद है। एक बार जब एडमिट कार्ड जारी हो जाता है, तो आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके इसे SSC की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में आपके परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होती है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए आपके पास एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है।
SSC CGL (स्टाफ सिलेक्शन कमीशन कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए आयोजित की जाने वाली एक प्रतिष्ठित परीक्षा है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation