SSC CGL Tier 1 Result 2025: एसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा?, चेक करें लेटेस्ट अपडेट
SSC CGL Tier 1 Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही CGL टियर-1 परीक्षा 2025 का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर प्रकाशित करेगा। यह परीक्षा 12 से 26 सितंबर और 14 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी। इसमें लगभग 28 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था और अब वे रिजल्ट के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट PDF प्रारूप में उपलब्ध होगा, जिसमें उन उम्मीदवारों का विवरण शामिल होगा जो टियर-2 परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं। उम्मीदवार PDF डाउनलोड करके अपने चयन की पुष्टि कर सकते हैं।
SSC CGL Tier 1 Result 2025 Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) अपनी वेबसाइट ssc.gov.in पर SSC CGL टियर-1 2025 का रिजल्ट जारी कर सकता है। यह परीक्षा 12 से 26 सितंबर, 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जबकि कुछ उम्मीदवारों के लिए 14 अक्टूबर 2025 को पुनः परीक्षा हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम दिसंबर 2025 तक या उससे पहले जारी होने की संभावना है। टियर-1 पास उम्मीदवार अब CGL टियर-2 परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे। रिजल्ट PDF प्रारूप में उपलब्ध होगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर, श्रेणीवार कट-ऑफ और व्यक्तिगत जानकारी शामिल होगी।
एसएससी रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कट-ऑफ अंक भी जारी करेगा। ये कट-ऑफ सामान्य, OBC, SC, ST और EWS श्रेणियों के लिए अलग होंगे और रिक्तियों की संख्या तथा परीक्षा की कठिनाई स्तर पर निर्भर करेंगे। मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे जिन्होंने टियर-2 के लिए अर्हता प्राप्त की है।
SSC CGL Result 2025 Tier 2 Kab Aayega?
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) टियर-1 परीक्षा 2025 के नतीजे दिसंबर तक या उससे पहले जारी किए जाएंगे। सीजीएल टियर-1 परीक्षा 12 से 26 सितंबर 2025 के बीच 45 पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद 17 से 19 अक्टूबर 2025 तक आयोजित आपत्ति प्रक्रिया में उम्मीदवारों से लगभग 1,000 आपत्तियां प्राप्त हुईं। कुल 4,500 प्रश्नों में से जिन प्रश्नों पर आपत्ति की गई है, उन्हें मूल प्रश्नपत्र निर्माताओं को समीक्षा के लिए भेज दिया गया है। रिजल्ट को अंतिम रूप देने में एक महीने से अधिक समय लग सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार SSC की Official Website- ssc.gov.in से अपना स्कोर देख सकेंगे। टियर-2 परीक्षा जनवरी या फरवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।
SSC CGL Result 2025: एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा रिजल्ट हाइलाइट
एसएससी CGL टियर-1 परीक्षा 12 से 26 सितंबर 2025 और 14 अक्टूबर 2025 को ग्रुप बी और सी के 18,236 पदों के लिए पुनः आयोजित की गई थी। लगभग 12 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है। उनका परिणाम जल्द जारी होगा, जिससे वे अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। इस भर्ती अभियान में कुल 14,582 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी तालिका देख सकते हैं।
| हाइलाइट | विवरण |
| परीक्षा का नाम | SSC CGL टियर-1 2025 |
| परीक्षा तिथियाँ | 12 से 26 सितंबर 2025, 14 अक्टूबर 2025 (पुनः परीक्षा) |
| कुल रिक्तियां | ग्रुप बी और सी के 18,236 पद |
| कुल उम्मीदवार | लगभग 12 लाख |
| एसएससी सीजीएल रिजल्ट कब आएगा? | दिसंबर 2025 या उससे पहले |
| अगले चरण के लिए पात्रता | टियर-2 परीक्षा में बैठने के योग्य उम्मीदवार |
| रिजल्ट में शामिल जानकारी | रोल नंबर, श्रेणीवार कट-ऑफ, व्यक्तिगत स्कोरकार्ड |
| आधिकारिक वेबसाइट |
SSC CGL Result 2025 PDF Link: एसएससी सीजीएल मेरिट लिस्ट लिंक कहां मिलेगा?
एसएससी CGL 2025 टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट मेरिट लिस्ट पीडीएफ में उम्मीदवारों के नाम/रोल नंबर के साथ www.ssc.gov.in पर अपलोड किया जाएगा। रिजल्ट लिंक जारी होने के बाद हम यहां डायरेक्ट लिंक अपडेट कर देंगे।
एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2025 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
एसएससी CGL रिजल्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने का आसान तरीका यहां देख सकते हैं।
-
सबसे पहले आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
फिर होमपेज पर “CGL 2025 टियर-1 रिजल्ट” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
-
नया पेज खुलेगा, जहां मेरिट लिस्ट पीडीएफ उपलब्ध होगी।
-
पीडीएफ डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर, कैटेगरी वाइज कट-ऑफ और व्यक्तिगत जानकारी देखें।
एसएससी द्वारा सीजीएल टियर 1 परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद, परीक्षा में पास उम्मीदवार अगले चरण, सीजीएल मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। सीजीएल मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से गणित, तर्कशक्ति, सामान्य बुद्धि, अंग्रेजी और सामान्य जागरूकता जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.