SSC GD Result Update 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी!अब 46 हजार पदों पर होगा जारी परिणाम
SSC GD Revised Vacancy 2024: एसएससी ने जीडी कांस्टेबल के पदों की संख्या बढाकर 46 हजार कर दी है, अब जो परिणाम जारी होगा वो संशोधित रिक्तियों के लिए जारी होगा. पहले ये भर्तियाँ 26 हजार पदों पर होनी थी. यहाँ चेक करें किस फोर्सेज में कितनी रिक्तियां बढ़ी हैं.
SSC GD Revised Vacancy 2024: एसएससी जीडी रिजल्ट का इन्तजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुश खबरी! कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल के पदों की संख्या बढ़ा कर अब 46,617 कर दी गई है. पहले ये भर्तियाँ 26 हजार पदों पर होनी थी. एसएससी द्वारा आज 13 जून को जारी नोटिस में ये जानकारी दी गई है कि,”केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), SSF, और असम राइफल्स परीक्षा, 2024 में कांस्टेबल (GD) और राइफलमैन (GD) के लिए रिक्तियों की संख्या अब 46, 617 कर दी गई है.
संशोधित नियुक्ति जारी होने से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने में और समय लग सकता है. हालांकि आयोग की तरफ से रिजल्ट जारी करने की कोई जानकारी नहीं दी गई है. एसएससी ने 3 अप्रैल 2024 को एसएससी जीडी उत्तर कुंजी पहले ही जारी कर दी है। अब, उम्मीदवारों को जीडी कांस्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
SSC GD Revised Vacancy 2024 PDF LINK
ssc gd vacancy 2024: सीटी/जीडी परीक्षा-2024 की बलवार समेकित रिक्तियां (प्रतिनियुक्ति आरक्षित रिक्तियों सहित)
| फोर्सेज | (पुरुष ) | (महिला ) | कुल पद | ||||||||||
| SC | ST | OBC | EWS | UR | TOTAL | SC | ST | OBC | EWS | UR | TOTAL | ||
| BSF | 1521 | 978 | 2145 | 1523 | 4060 | 10227 | 277 | 172 | 393 | 267 | 740 | 1849 | 12076 |
| CISF | 1753 | 1131 | 2559 | 1257 | 4858 | 11558 | 308 | 184 | 451 | 225 | 906 | 2074 | 13632 |
| CRPF | 1390 | 891 | 2044 | 1108 | 3868 | 9301 | 11 | 3 | 22 | 13 | 60 | 109 | 9410 |
| SSB | 304 | 158 | 425 | 222 | 775 | 1884 | 16 | 1 | 6 | 0 | 19 | 42 | 1926 |
| ITBP | 747 | 616 | 1052 | 521 | 2391 | 5327 | 138 | 110 | 192 | 65 | 455 | 960 | 6287 |
| AR | 284 | 528 | 427 | 386 | 1323 | 2948 | 3 | 0 | 3 | 15 | 21 | 42 | 2990 |
| SSF | 33 | 16 | 60 | 23 | 90 | 222 | 11 | 6 | 20 | 7 | 30 | 74 | 296 |
| NCB | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| TOTAL | 6032 | 4318 | 8712 | 5040 | 17365 | 41467 | 764 | 476 | 1087 | 592 | 2231 | 5150 | 46617 |
ssc.gov.in एसएससी जीडी रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम चेक कर सकते हैं:
- चरण 1: एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.gov.in पर जाएं।
- चरण 2: होम पेज पर मौजूद रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
- चरण 3: जीडी टैब पर क्लिक करें।
- चरण 4: संबंधित एसएससी जीडी परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 5: रिजल्ट पीडीएफ देखें, डाउनलोड करें और सेव करें।
SSC GD परिणाम 2024 के बाद क्या होगा?
SSC GD कांस्टेबल लिखित परीक्षा (CBE) परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा।विवरण के लिए आधिकारिक SSC GD कांस्टेबल अधिसूचना देखें। SSC GD CBT परिणाम 2024 के बाद PET/PST तिथियों और स्थानों की घोषणा की जाएगी।
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com