CGL और CHSL सहित सभी SSC परीक्षाओं में, हमेशा 1-2 सवाल नाव व धारा टॉपिक से पूछे जाते हैं। सवालों में बहुत विशिष्ट प्रकार की विविधता होती है और कभी कभी इन प्रश्नों को समझना भी काफी मुश्किल होता है। इस लेख में, हम इस अवधारणा पर आधारित सभी प्रकार के प्रश्नों को हल करने के लिए मापदंडो, ट्रिक्स और शॉर्टकट विधियों को कवर करने जा रहे हैं। आइये- इसको समझने के लिए निम्न अवधारणों के माध्यम से समझते हैं|
नाव और धारा
इस टॉपिक पर आधारित प्रश्नों की अवधारणा, गति, दूरी और समय के साथ अपधारा और डाउनधारा, दो प्रकारों पर आधारित होती हैं। आम तौर पर SSC परीक्षाओं में निम्न प्रकार के प्रश्नों को पूछा जाता हैं-
- नाव / व्यक्ति की नदी के साथ / विपरीत दिशा में गति की गणना करना
- नाव की गति की गणना करना, जब धारा की गति दी गई है|
- धारा की गति की गणना करना- जब नदी के साथ / विपरीत दिशा में नाव की गति दी गयी हो|
सवालों की तरफ जाने से पहले, कुछ शर्तों को जानना आवश्यक है।
नाव की गति: -किसी भी तैरते पिंड की गति का मतलब है पिंड की स्थिर पानी में चाल। इस पिंड में कोई भी नाव, तैराक इत्यादि शामिल हो सकते हैं|
डाउनधारा गति: - यदि एक नाव की गति धारा की दिशा में है, तो इस तरह के प्रश्नों के कांसेप्ट को डाउनधारा गति कहा जाता है।
अपधारा गति: - जब नाव की गति धारा की दिशा के विपरीत होती है, तो इस कांसेप्ट को अपधारा गति से पहचाना जाता है।
मान लीजिए, नाव की गति स्थिर पानी में x और धारा की गति है y, तो-
- नीचे की ओर/ नदी के साथ गति = (x + y)
- नदी के विपरीत गति =(x - y)
- स्थिर पानी में नाव की गति (x)= ½ (अपधारा गति + डाउनधारा गति)
- धारा की गति = ½ (डाउनधारा गति - अपधारा गति)
याद रखने योग्य बिंदु
* नाव / तैराक की गति स्थिर पानी में x किमी / घंटा है और यह स्थिर पानी के मुकाबले नदी की धारा के प्रवाह के साथ या विपरीत दिशा में n गुना ज्यादा समय लेता है, तो नाव की गति होगी
* एक व्यक्ति की तैराकी की गति स्थिर पानी में x किमी /घंटा और धारा y किमी / घंटा की रफ्तार से बह रही है; यह समय किसी जगह तक जाने और वापस आने में t समय लेता है तो, दोनों स्थानों के बीच की दूरी होगी
* यदि कोई व्यक्ति नाव द्वारा किसी स्थान तक पहुचने में t घंटे और वापिस आने में T घंटे का समय लेता है और धारा की गति x किमी / घंटा है, तो व्यक्ति की गति होगी
* स्थिर पानी में नाव की गति x किमी / घंटा और पानी की गति y किमी / घंटा है, तो किसी स्थान से आने व जाने के दौरान नाव की औसत गति
* स्थिर पानी में नाव की गति x किमी / घंटा और नदी की गति y किमी / घंटा है| यदि किसी निश्चित दूरी को कवर करने के लिए नाव को नदी के विपरीत जाने में, नदी के साथ जाने में t घंटे का अतिरिक्त समय लगता है, तो नाव के द्वारा तय की गयी दूरी होगी
उदाहरण
1. राजेश स्थिर पानी में 24 किमी / घंटा तैर सकता हैं। यह धारा के विपरीत जाने में, धारा के साथ जाने से 3 गुना ज्यादा समय लेता है धारा की गति का पता लगाएं?
उत्तर:- तैराक की गति x = 12 और n = 3;
धारा की गति;
= 12 * (3 + 1) / (3-1) = 12 * 4/2 = 24 किमी / घंटा।
2. स्थिर पानी में एक नाव की गति 20 किमी / घंटा है जबकि नदी 2 किमी / घंटा की गति से बह रही है| एक दूरी को धारा के विपरीत तय करने में नदी के साथ तय करने के मुकाबले 5 घंटे का अधिक समय लगता है। इस दूरी का पता लगाएं?
उत्तर: नाव की गति x = 20 ;
नदी की गति = 2 और समय t = 5 घंटे;
इसलिए, दूरी होगी ;
= 5 (20 * 20-2 * 2) / 2 * 20
= 49.5 किमी।
3. रवि 5 किमी / घंटा की रफ्तार के साथ स्थिर पानी में तैर कर सकता हैं एक निश्चित जगह तक पहुंचने के लिए और वापस आने की पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत गति पता करें अगर नदी की गति 2 किमी / घंटा है?
उत्तर:- प्रश्नानुसार, x = 5 किमी / घंटा और y = 2 किमी / घंटा;
इस स्थिति में लागू किये जाने वाला फार्मूलाहोगा;
अत:,= (5 + 2) * (5-2) / 5= 6 किमी / घंटा।
4. एक आदमी स्थिर पानी में 21 किमी / घंटा की रफ़्तार से तैर सकता हैं और वह एक स्थान तक जाने व वापस आने में 2 घंटे का समय लेता है, यदि नदी 4 किमी / घंटा की दर से बहती है| यह जगह कितनी दूर है?
उत्तर:- प्रश्नानुसार, x = 21 किमी / घंटा और y = 4 किमी / घंटा;
समय t = 2 घंटे;
इस मामले में दूरी होगी ;
= 2 * (212-42) / 2 * 21
= 20.23 किमी।
इस खंड से आम तौर पर उपरोक्त प्रकार के सवालों को पूछा जाता है। यदि आपने इन प्रश्नों के माध्यम से जाकर और अवधारणाओं को स्पष्ट रूप से समझा है, तो हम मान सकते हैं कि वह परीक्षा में इस विषय से पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब दे सकता है।
तो, आगे की युक्तियों और प्रश्न को हल करने में ट्रिक्स के बारे में जानने के लिए www.jagranjosh.com पर आते रहें|
शुभकामनाएं!
Comments
All Comments (0)
Join the conversation