SSC Selection Post 12 Admit Card 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने चयन पद चरण 12 भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने 2049 रिक्तियों के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक SSC वेबसाइट ssc.GOV.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 16 जून, 2024 को उपलब्ध हो गया और कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं 20, 21, 24, 25 और 26 जून, 2024 को निर्धारित हैं। इस लेख में एसएससी सिलेक्शन पोस्ट 12 परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स, एप्लीकेशन स्टेट्स, परीक्षा के दिन के निर्देश, परीक्षा केंद्र और हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक शामिल है।
ये भी पढ़ें; UPSC IAS Question Paper 2024 in Hindi
SSC Selection Post Admit Card 2024 Download Link
रीजन वाइज एसएससी सिलेक्शन पोस्ट 12 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के डायरेक्ट लिंक नीचे दी तालिका में उपलब्ध हैं। आयोग (एसएससी) ने NR, SR, ER, KKR, NER, MPR, NWR, CR और WR के लिए सभी के लिए अलग-अलग चयन पोस्ट सिलेक्शन 12 एडमिट कार्ड जारी किए हैं।
एसएससी चयन पोस्ट एडमिट कार्ड 2024 | |
क्षेत्र के नाम | एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक |
केन्द्रीय क्षेत्र (CR) | |
उत्तर क्षेत्र (NR) | |
पश्चिमी क्षेत्र (WR) | |
उत्तर पूर्वी क्षेत्र (NER) | 10वीं- डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें 12वीं- डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें ग्रेजुएट- डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें |
दक्षिणी क्षेत्र (SR) | ग्रेजुएट- डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें |
उत्तर पश्चिमी उप-क्षेत्र (NWR) | |
एमपी उप-क्षेत्र(MR) | |
पूर्वी क्षेत्र (ER) | |
केकेआर क्षेत्र (KKR) | ग्रेजुएट- डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें |
SSC Selection Post 12 Admit Card 2024 डाउनलोड कैसे करें?
एसएससी चयन पोस्ट 12 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के स्टेप्स यहां देख सकते हैं:
- एसएससी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं:
सबसे पहले, आपको अपने आवेदन के अनुसार संबंधित एसएससी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाना होगा।
- "एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें:
क्षेत्रीय वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, "एडमिट कार्ड" या "हॉल टिकट" जैसे नाम का एक लिंक ढूंढें। इस लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें:
अगले पेज पर, आपको अपना पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। यह जानकारी आपके आवेदन पत्र में उपलब्ध है।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें:
सही विवरण दर्ज करने के बाद, "सबमिट" बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय अपना पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि सावधानी से दर्ज करें।एडमिट कार्ड में आपका नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी।परीक्षा केंद्र में जाते समय अपने साथ एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी अवश्य रखें।यदि आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो आप संबंधित एसएससी क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation