SSC Selection Post Admit Card 2025 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेलेक्शन पोस्ट फेज 13 भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपने हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड परीक्षा में बैठने के लिए अनिवार्य है, बिना इसके एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
मुख्य जानकारी | विवरण |
परीक्षा की तिथियाँ | 24, 25, 26, 28, 29, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त 2025 |
परीक्षा शिफ्ट्स | प्रतिदिन 3 शिफ्ट में परीक्षा होगी |
कुल रिक्तियाँ (Vacancies) | 2,423 पद |
आवेदन संख्या (स्तर अनुसार) | |
स्नातक स्तर (Graduation) | 10,22,154 उम्मीदवार |
12वीं स्तर (12th) | 7,08,401 उम्मीदवार |
10वीं स्तर (10th) | 12,09,620 उम्मीदवार |
SSC Selection Post Phase 13 Admit Card Link 2025
एसएससी फेज 13 एडमिट कार्ड का डाउनलोड लिंक अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने जरूरी लॉगिन विवरण दर्ज करके अपना हॉल टिकट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक नीचे प्रदान किया गया है।
यहां क्लिक करें | SSC Selection Post Phase 13 Admit Card (Link Active) |
SSC Selection Post Phase 13 Hall Ticket 2025 डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
चरण 1: SSC की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जाएँ।
चरण 2: होमपेज पर "Admit Card" टैब पर क्लिक करें।
चरण 3: "STATUS / DOWNLOAD ADMIT CARD FOR SSC Selection Post Phase 13 Exam 202" लिंक को चुनें।
चरण 4: अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि भरें।
चरण 5: वह परीक्षा शहर चुनें जो आपने फॉर्म भरते समय चुना था।
चरण 6: अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकाल लें।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। परीक्षा स्थल का नाम और परीक्षा का समय एडमिट कार्ड पर स्पष्ट रूप से अंकित है। यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाए, तो कृपया तत्काल संबंधित क्षेत्रीय SSC कार्यालय से संपर्क करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation