SSC Stenographer Vacancy 2026: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी की फाइनल वैकेंसी ssc.gov.in लिस्ट जारी

Last Updated: Apr 22, 2026, 12:02 IST

SSC Stenographer Vacancy 2026: एसएससी ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के लिए फाइनल लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार रिक्त पद, सहित विवरण आगे लेख में देख सकते हैं।

SSC Stenographer Vacancy 2026
SSC Stenographer Vacancy 2026

SSC Stenographer Vacancy 2026: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी परीक्षा के लिए अंतिम रिक्तियों की सूची जारी कर दी है। इस साल  2026 में स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से अंतिम रिक्तियों की सूची देख सकते हैं।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, स्टेनोग्राफर ग्रेड सी पदों के लिए कुल 232 रिक्तियों की घोषणा की गई है, जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड डी पदों के लिए 1,483 रिक्तियां जारी की गई हैं।

SSC Stenographer Vacancy 2026: महत्वपूर्ण विवरण 

कर्मचारी चयन आयोग ने स्पष्ट किया है कि रिक्त पदों की जानकारी संबंधित मंत्रालयों, विभागों और संगठनों द्वारा दी जाती है। आयोग रिक्तियों की कुल संख्या निर्धारित नहीं करता है।

श्रेणीवार आरक्षण, रिक्तियों के वितरण का निर्धारण करने में भी आयोग की कोई भूमिका नहीं है। इन विवरणों का प्रबंधन संबंधित विभागों द्वारा किया जाता है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम परिणाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया से संबंधित आगे की जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

SSC Stenographer Vacancy 2026: ऑफिशियल नोटिस 

एसएससी की ओर से आधिकारिक अधिसूचना, स्टेनोग्राफर ग्रेड सी पदों के लिए कुल 232 पदों की घोषणा की है। जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड डी पदों के लिए 1,483 रिक्तियां जारी की गई है। इससे पहले आयोग ने एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए कौशल परीक्षा 28 और 29 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। 

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 अधिसूचना 

SSC Stenographer 2026 फाइनल लिस्ट कैसे चेक करें?

एसएससी रिक्तियों की लिस्ट देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर SSC स्टेनो ग्रेड C, D परीक्षा की अंतिम रिक्तियों की सूची के लिंक पर क्लिक करें।

  3. स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी

  4. रिक्तियों की सूची को ध्यानपूर्वक देखें

  5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Apr 22, 2026, 12:02 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News