Success Story: सोशल मीडिया और सेल्फ स्टडी से अक्षय वर्मा ने क्रैक की UPSC सिविल सेवा परीक्षा, 817वीं रैंक के साथ बने अधिकारी
Success Story: संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की ओर से सिविल सेवाओं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं, जिसमें देशभर के युवाओं ने बाजी मारी है। युवाओं की सफलता उनकी मेहनत का परिचय दे रही है। इसी में शामिल हैं मध्यप्रदेश के रहने वाले अक्षय वर्मा, जिन्होंने सोशल मीडिया और सेल्फ स्टडी के माध्यम से पढ़ाई कर देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा को पास कर लिया है।
Success Story: संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) सिविल सेवा देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवाओं में शुमार है। इस परीक्षा के लिए हर साल लाखों आवेदन आते हैं। इन आवेदन करने वाले युवाओं में कई युवा सालों से तैयारी कर रहे होते हैं, तो कुछ पहली बार अपना भाग्य आजमा रहे होते हैं। क्योंकि, देश की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में शामिल इस परीक्षा में सफलता सुनिश्चित नहीं है। इसके बाद भी युवा इस परीक्षा की तैयारी करते हैं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में अधिकारी के रूप में काम करने का सपना देखते हैं। हाल ही में सिविल सेवाओं के नतीजे जारी हो गए हैं, जिसमें देशभर से युवाओं की प्रेरक कहानियां सामने आ रही हैं, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर परीक्षा के परिणाम से अपनी मेहनत का परिचय दिया है। इसी में शामिल हैं मध्यप्रदेश के रहने वाले अक्षय वर्मा, जिन्होंने सोशल मीडिया को अपनी तैयारी का आधार बनाया और अंत में 817वीं रैंक हासिल करते हुए वह सिविल सेवा के अधिकारी बन गए हैं।
अक्षय का परिचय
अक्षय मूलरूप से मध्यप्रदेश के सीहोर के ग्राम गोलूखेड़ी के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूली और कॉलेज की शिक्षा सरकारी कॉलेज से ही पूरी की। परिवार में पिता किसान हैं और आर्थिक हालत भी अधिक मजबूत नहीं है।
स्नातक के बाद शुरू की सिविल सेवा की तैयारी
अक्षय ने स्नातक के बाद सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए वह कुछ समय तक दिल्ली रहे और गाइंडेंस लिया, हालांकि वह वापस अपने घर लौट आए और खुद से पढ़ना शुरू किया।

सेल्फ स्टडी को बनाया तैयारी का आधार
अक्षय ने अपने गांव पहुंच किसी कोचिंग में दाखिला लेने के बजाय खुद से तैयारी पर जोर दिया। इसके लिए वह सोशल मीडिया और गूगल की मदद से अपने नोट्स तैयार किया करते थे और बाद में उनका रिविजन किया करते थे। वह प्रतिदिन 7 से 8 घंटे पढ़ाई किया करते थे।
817वीं रैंक के साथ पास की परीक्षा
अक्षय के मुताबिक, जब उन्होंने तैयारी शुरू की, तो तैयारी के दौरान उन्हें अपने परिवार का भी सहयोग मिला। उनके माता-पिता ने उनका हौंसला बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद उन्होंने तैयारी को और धार देना शुरू कर दिया। उन्होंने तय कर लिया था कि माता-पिता की उम्मीद को नहीं तोड़ना है। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और जब 2022 का परिणाम जारी हुआ, तो अक्षय ने 817वीं रैंक के साथ इस परीक्षा को पास कर लिया था।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.