इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2018: अधिक से अधिक प्रश्नों को सही हल करने के सूपर मंत्र

Oct 16, 2018, 10:30 IST

इस लेख में हम आपको बताने जा रहें हैं कि स्टूडेंट्स कैसे इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जैसे JEE Main, UPSEE/ UPTU, WBJEE में ज्यादा से ज्यादा प्रश्न हल कर सकतें हैं | छात्र इस लेख में दिये गए तरीकों को अपना कर इंजीनियरिंग परीक्षा में ज्यादा प्रश्न हल करके अच्छे मार्क्स ला सकतें हैं |

Tips to attempt maximum questions
Tips to attempt maximum questions

प्रत्येक छात्र जो किसी भी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा(Engineering Entrance Test) कि तैयारी कर रहे हों चाहे वो राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा जैसे JEE Main हो या फिर राज्य स्तर की परीक्षा जैसे UPSEE/ UPTU और  WBJEE हो | सभी छात्र चाहते हैं कि वे इंजीनियरिंग परीक्षा में अच्छे मार्क्स हासिल करके अच्छे से अच्छे कॉलेज में एडमिशन ले सकें |

आज हम इस लेख में आपको offline इंजीनियरिंग परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाने के लिए विभिन्न तरीके बताने जा रहें हैं | Offline इंजीनियरिंग परीक्षा में छात्रों को एक प्रश्न पत्र और OMR Sheet दी जाती है | जिसमे छात्रों को प्रश्न पत्र के प्रश्नों को हल करने के बाद OMR Sheet में प्रत्येक प्रश्न के सामने वाला bubble भरना पड़ता है |

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में छात्र निचे दिये गए तरीकों को अपना कर परीक्षा में अच्छे मार्क्स हासिल कर सकतें हैं |

इंजीनियरिंग परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने के लिए 9 सरल टिप्स

1. पूरे प्रश्न पत्र को analyze करना:

सबसे पहले सभी छात्रों को प्रश्न पत्र मिलते ही पूरे  प्रश्न पत्र को पढ़ना चाहिए | प्रश्न पत्र पढ़ते समय छात्रों को प्रश्न पत्र के Difficulty Level के बारे में आसानी से पता चल जाएगा है | किंतु छात्रों को प्रश्न पत्र को analyze करने में ज्यादा समय नहीं गवाना चाहिए |

2. प्रश्न पत्र को 3 Rounds में divide कर लें:

प्रश्न पत्र को analyze करने के बाद छात्रों को प्रश्न पत्र को 3 Rounds में divide करना चाहिए |

(a) पहला Round:

पहले Round में छात्र Easy प्रश्नों को हल कर सकतें हैं ऐसा करने से छात्रों का confidence बढ़ेगा | छात्रों को Easy प्रश्नों को हल में ज्यादा समय नहीं लगता |

(b) दूसरा Round:

पहला Round पूरा करने के बाद छात्र दूसरे Round में Average प्रश्नों को हल कर सकतें हैं | दूसरे Round के प्रश्नों को हल करने में पहले Round की तुलना में छात्र थोड़ा अधिक समय दे सकतें हैं |

(c) तीसरा Round:

दोनों Rounds पूरे करने के बाद छात्र तीसरे Round में Difficult प्रश्नों को हल कर सकतें हैं | इस Round को पूरा करने के लिए छात्र बचे हुए समय को उपयोग कर सकते हैं|

 

3. Breaker प्रश्नों को पहचाने:

सभी इंजीनियरिंग परीक्षा में कुछ प्रश्न ऐसे होतें हैं जो देखने में तो आसान लगते हैं किंतु जब हम उन्हें हल करने बैठते है तो उन प्रश्नों में हमारा अधिक समय बर्बाद हो जाता है | छात्रों को ऐसे प्रश्नों को पहचान कर उन प्रश्नों को अंतिम में समय मिलने पर हल करना चाहिए या फिर छोड़ देना चाहिए |

4. पूरा प्रश्न पत्र हल करने की कोशिश न करें:

छात्रों को किसी भी इंजीनियरिंग परीक्षा में सभी प्रश्नों को हल करने कि कोशिश नहीं करने चाहिए | छात्रों को उन्हीं प्रश्नों को हल करना चाहिए जिसमे वे पूरी तरह से confident हों |

जैसा की हम जानतें हैं कि JEE Main परीक्षा में 90 प्रश्न आते हैं जिसमे 30 प्रश्न प्रत्येक विषय (Physics, Chemistry और Mathematics) से होते हैं | JEE Main परीक्षा हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटे (180 minutes) का समय मिलता है | अगर कोई छात्र सभी प्रश्नों को हल करने की सोचता है तो उसके पास 1 प्रश्न को हल करने के लिए बस 2 minutes होते है | और इसके साथ साथ सारे प्रश्नों को सही हल कर पाना बहुत ही मुस्किल होता है | इसलिए अगर छात्र प्रत्येक विषय में बस 20 प्रश्नों को हल करने की सोचता है तो इससे छात्र के पास 1 प्रश्न को हल करने के लिए 3 minutes होते है | इसलिए छात्रों को सभी प्रश्नों को हल करने कि कोशिश नहीं करने चाहिए |

Engineering Entrance Exams 2018: लास्ट 6 महीने में तैयारी करने के सुपर मन्त्र

5. प्रत्येक Round पूरा करने के बाद OMR Sheet भरना:

छात्रों को प्रत्येक Round पूरा करने के बाद OMR Sheet में bubbles भरने चाहिए जिससे अंतिम में OMR Sheet भरने में गलती ना हो |

सारांस: Offline इंजीनियरिंग परीक्षा जैसे JEE Main, UPSEE और WBJEEE में छात्र नीचे दिये गए तरीके अपना कर परीक्षा में अधिक प्रश्न हल कर सकतें हैं |
1.    पूरे प्रश्न पत्र को analyze करना
2.    प्रश्न पत्र को 3 Rounds में divide करना
3.    Broker प्रश्नों को पहचानना
4.    पूरा प्रश्न पत्र हल करने की कोशिश नहीं करना
5.    प्रत्येक Round पूरा करने के बाद OMR Sheet भरना

Offline Exam में OMR Sheet भरने के सूपर मंत्र

JEE Main 2018: जानिए एग्जाम के लिए mock tests क्यों हैं ज़रूरी

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News