TSEdCET 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की कल होगी जारी, edcet.tgche.ac.in से करें डाउनलोड
तेलंगाना B.Ed एंट्रेंस एग्जाम 2026 का रिजल्ट कल 30 मई, 2026 को घोषित किया जाएगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की को भी डाउनलोड कर सकेंगे।
TSEdCET Result 2026: काकतीय यूनिवर्सिटी, वारंगल द्वारा आयोजित की गई TG EdCET 2026 एग्जाम का रिजल्ट कल यानी 30 मई 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट edcet.tgche.ac.in पर घोषित किया जा रहा है।
रिजल्ट के साथ-साथ बोर्ड छात्रों के लिए फाइनल आंसर-की भी जारी करेगा। एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र अपने स्कोरकार्ड और रैंक कार्ड को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर की सहायता से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
TG EdCET Result 2026: एग्जाम की इंपोर्टेंस डेट्स और डिटेल्स
12 मई को आयोजित हुए TG EdCET एग्जाम के रिजल्ट और फाइनल आंसर-की से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई को देखें।
| इवेंट | इंपोर्टेंस डेट्स |
| एग्जाम डेट | 12 मई 2026 |
| प्रोविजनल आंसर-की | 15 मई 2026 |
| फाइनल आंसर-की रिलीज | 30 मई 2026 |
| रिजल्ट डेट | 30 मई 2026 |
| काउंसलिंग की शुरुआत | जून 2026 से |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
TSEdCET Scorecard 2026 कैसे डाउनलोड करें?
TG EdCET के रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रैंक कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1: तेलंगाना एडिशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट edcet.tgche.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर आपको 'TG EdCET 2026 Result' या 'Download Rank Card' का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
स्टेप 4: यहां अपना Hall Ticket Number और जन्म तिथि फिल करें।
स्टेप 5: जानकारी भरने के बाद 'View Rank Card' या 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6: आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसमें अपने मार्क्स और रैंक की जांच करें।
स्टेप 7: भविष्य में काउंसलिंग के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास जरूर सुरक्षित रख लें।
फाइनल आंसर-की का क्या महत्व है?
TSEdCET 2026 की 15 मई को जारी हुई प्रोविजनल आंसर-की पर छात्रों से ऑब्जेक्शन मांगी गई थीं। उन सभी ऑब्जेक्शन की जांच करने के बाद बोर्ड फाइनल आंसर-की तैयार करता है। इसी के आधार पर आपका फाइनल स्कोर और रैंक तय किया जाता है। साथ ही, इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता हैं।
TG EdCET Counselling: रिजल्ट के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया कब शुरू होगी?
TSEdCET 2026 का रिजल्ट आने के बाद, जून 2026 के पहले या दूसरे हफ्ते से ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया छात्रों के लिए शुरू हो जाएगी। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें रैंक के अनुसार तेलंगाना के सरकारी और प्राइवेट बीएड कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाएंगी।
यहां भी पढ़े: यूपी डीएलएड के लिए कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.