यूपी डीएलएड के लिए कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
UP DElED Admission: यूपी डीएलएड में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जून के पहले हफ्ते से शुरू हो सकती है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी (PNP) की ओर से एडमिशन के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। साथ ही, यहां से फीस, एलिजिबिलिटी क्रैटेरिया और सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिया गया फैसला जानें।
UP Deled Admission 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी टीचर बनने का सोच रहे छात्रों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश में DElEd (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) ट्रेनिंग 2026 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द खुल जाएगी। यदि आप प्राइमरी स्कूलों यानी कक्षा 1 से 5 तक के लिए टीचर बनना चाहते हैं, तो UP DElEd Admission 2026 की प्रक्रिया में अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही, क्या आप जानते हैं UP DElEd को पहले UP BTC के नाम से जाना जाता था।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी (PNP) की ओर से एडमिशन से जुड़ा प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन द्वारा इस पर मंजूरी मिलते ही जून के पहले हफ्ते में ही इसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा।
UP Deled 2026: रजिस्ट्रेशन और महत्वपूर्ण डेट्स
UP Deled 2026 में इस साल लगभग 2,39,000 सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। छात्र एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी सभी डिटेल्स यानी उपलब्ध सीटें, रजिस्ट्रेशन से जुड़ा नोटिस और डेट, चयन प्रक्रिया आदि जानकारी को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट / एक्सपेक्टेड डेट्स |
| कोर्स का नाम | डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed / BTC) |
| कुल उपलब्ध सीटें | लगभग 2,39,000 (सरकारी और प्राइवेट कॉलेज) |
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | जून 2026 के पहले सप्ताह में |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत | जून 2026 (एक्सपेक्टेड) |
| रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | जुलाई 2026 |
| चयन का आधार | मेरिट लिस्ट |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
UP Deled 2026 Eligibility Criteria: अप्लाई कौन-कौन कर सकता है?
यूपी डीएलएड में एडमिशन लेने के लिए बोर्ड ने छात्रों के लिए कुछ कड़े नियम और एलिजिबिलिटी क्रैटेरिया तय किया हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के साथ आयु सीमा को जानने के लिए यहां देखें।
1. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
छात्र का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन में पास होना जरूरी है।
- सामान्य और OBC कैटेगरी: ग्रेजुएशन में कम से कम 50% मार्क्स होने जरूरी है।
- SC/ST और दिव्यांग कैटेगरी: ग्रेजुएशन में न्यूनतम 45% मार्क्स होने आवश्यक हैं।
- साथ ही, जो छात्र अभी ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे छात्र इसमें अप्लाई करने के लिए एलिजिबल नहीं है।
2. आयु सीमा
- कम से कम आयु: 18 साल
- ज्यादा से ज्यादा आयु: 35 साल
- SC, ST और OBC को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार ज्यादा से ज्यादा आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
रजिस्ट्रेशन फीस कितनी है?
UP Deled 2026 के लिए रजिस्टर करने के लिए कैटेगरी के अनुसार रजिस्ट्रेशन फीस कुछ इस प्रकार हो सकती है, जिसे ऑनलाइन मोड यानी नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और UPI से जमा करना होगा:
- General / OBC कैटेगरी: ₹700
- SC / ST कैटेगरी: ₹500
- दिव्यांग (PH) छात्र: ₹200
UP DElEd 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
जब UP DElEd के जून में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी, तब सभी छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने-अपने फॉर्म को भर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘UP DElEd Registration 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी सभी डिटेल्स भरकर पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद, यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। फिर, अपना पूरा एजुकेशनल डिटेल्स फिल करें।
- अपने जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर) अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
UP DElEd 2026 से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. क्या 12वीं पास छात्र यूपी डीएलएड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं?
नहीं, उत्तर प्रदेश में डीएलएड (BTC) करने के लिए न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन है। 12वीं पास करने के बाद छात्र सीधे इसके लिए एलिजिबल नहीं होते हैं।
2. UP DElEd में चयन कैसे होता है? क्या कोई एग्जाम देना होता है?
यूपी डीएलएड में एडमिशन के लिए कोई एंट्रेंस एग्जाम नहीं होता है। इसका चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर होता है। छात्रों के 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के मार्क्स को जोड़कर एक फाइनल मेरिट तैयार की जाती है।
UP DElEd के लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला
सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के अनुसार, अब केवल डीएलएड (D.El.Ed) डिग्री धारक ही प्राइमरी टीचर यानी कक्षा 1 से 5 तक के लिए बनने के योग्य है। बीएड (B.Ed) छात्रो को प्राइमरी टीचर की पोस्ट से बाहर कर दिया गया है, यही वजह है कि अब डीएलएड का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ रहा है।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.