Lesson of the Day: “अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो, तो पहले…..”
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने अपने फेमस कथन से सभी छात्रों और लोगों को आज तक प्रोतसाहित किया हुआ है। डॉ. कलाम जी के इस कथन को डिटेल में जानने के लिए आप यहां पढ़े।
हर सुबह हमारे जीवन में एक नई उम्मीद लेकर आती है। आज का हमारा "Lesson of the Day" भारत के सबसे चहेते और महान व्यक्ति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (Dr. A.P.J. Abdul Kalam) का एक ऐसा विचार है, जो हर छात्र और शिक्षा से जुड़े व्यक्ति के दिल में जोश भर देता है:
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम कौन थे?
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। लेकिन देश उन्हें सिर्फ एक राष्ट्रपति के रूप में नहीं, बल्कि एक महान वैज्ञानिक, शिक्षक और 'मिसाइल मैन' के रूप में याद करता है।
- सादगी और संघर्ष: उनका जन्म एक बहुत ही साधारण परिवार में हुआ था। बचपन में स्कूल जाने और अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए उन्होंने अखबार तक बेचे थे।
- बच्चों से प्यार: उन्हें बच्चों और छात्रों से बात करना बहुत पसंद था। उनका मानना था कि देश का भविष्य क्लासरूम में पढ़ने वाले छात्रों के हाथों में है। साथ ही, वे हमेशा कहते थे कि वे खुद को सबसे पहले एक शिक्षक मानते हैं। उन्होंने अपनी आखिरी सांस भी छात्रों को लेक्चर देते हुए ही ली।
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा रचित आज का उद्धरण इस वाक्य से शुरू होता है,
"अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो, तो पहले सूरज की तरह जलना सीखो।"
यह केवल एक वाक्य नहीं है, बल्कि सफलता का वह मंत्र है, जो हमें सिखाता है कि बिना मेहनत के कोई भी इंसान महान नहीं बन सकता। आइए जानते हैं कि इस विचार यानी डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा बोला गया ये वाक्य का असली मतलब क्या है।
Meaning of the Quote: इस अनमोल विचार का क्या मतलब है?
सूरज पूरी दुनिया को रोशनी देता है। जब हम सुबह सूरज को देखते हैं, तो उसकी चमक हमें बहुत अच्छी लगती है। लेकिन क्या हमने कभी सोचा है कि उस चमक के पीछे कितनी गर्मी है? सूरज खुद लगातार जलता है, तभी वह दुनिया को रोशनी दे पाता है।
शिक्षा और छात्र जीवन में इस बात का बहुत गहरा मतलब है:
1. सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरी: अगर आप एग्जाम में अच्छे नंबर लाना चाहते हैं, क्लास में टॉप करना चाहते हैं या भविष्य में एक बड़ा मुकाम हासिल करना चाहते हैं (यानी सूरज की तरह चमकना चाहते हैं), तो आपको आज आलस छोड़कर पढ़ाई करनी होगी। यही "सूरज की तरह जलना" है।
2. आराम की दुनिया से बाहर निकलें: इस लाइम का मतलब है कि जब बाकी लोग सो रहे होते हैं या खेल रहे होते हैं, तब एक सच्चा छात्र अपनी किताबों के साथ जागकर मेहनत करता है। सुबह जल्दी उठना, देर रात तक पढ़ना और मुश्किल सब्जेक्ट को बार-बार समझना ही वह 'तपस्या' है, जो आपको दूसरों से अलग बनाती है। साथ ही, आपको अपने जीवन में ऊचाईयां हासिल करने के लिए काफी मदद मिलेगी।
3. मुश्किलों से न डरें: इस वाक्य को लेकर डॉ. कलाम कहते हैं कि “जीवन में आने वाली किसी भी मुश्किलों से घबराएं नहीं। यह मुश्किलें आपको अंदर से मजबूत बनाती हैं, ठीक वैसे ही जैसे आग में तपकर सोना और ज्यादा चमकता है।”
शिक्षा में इस विचार को कैसे अपनाएं?
आजकल छात्र भी अपनी पढ़ाई को लेकर या भविष्य को लेकर काफी स्ट्रेस में होते है। इसे कम करने के लिए आज इस ‘Lesson of the Day’ से जाने की कैसे आप अपनी रोज की पढ़ाई में इसे शामिल कर सकते हैं। आप सभी नीचे दी गई टेबल को देखें।
| क्या नहीं करें | क्या करें |
| आज का काम कल पर नहीं टालना चाहिए। | हर दिन पढ़ाई का एक पक्का टाइम-टेबल बनाएं। |
| मुश्किल सब्जेक्ट को देखकर डरना नहीं चाहिए। | मुश्किल सब्जेक्ट को ज्यादा समय देना और बार-बार अभ्यास करना चाहिए। |
| बिना मेहनत किए केवल अच्छे नंबरों की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। | रिजल्ट की चिंता किए बिना अपनी पूरी ताकत से पढ़ाई करना। |
Conclusion: आज का निष्कर्ष
यह डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का यह विचार या कथन हमें सिखाता है कि शॉर्टकट से मिली सफलता कभी टिकती नहीं है। अगर आप जीवन में कुछ बड़ा हासिल करना चाहते है, तो आज की मेहनत और त्याग से पीछे मत हटिए।
यहां भी पढ़े: COMEDK का रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, comedk.org से करें डाउनलोड
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.