COMEDK का रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, comedk.org से करें डाउनलोड
COMEDK UGET 2026 का रिजल्ट आज, 29 मई, 2026 को शाम 4 बजे तक या उसके बाद कभी भी घोषित किया जा सकता हैं। छात्र स्कोरकार्ड देखने करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट comedk.org पर विजिट करें। साथ ही, रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है।
COMEDK Result 2026: 'कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेजेस ऑफ कर्नाटक' (COMEDK) द्वारा आयोजित COMEDK UGET 2026 का रिजल्ट आज यानी 29 मई 2026 को शाम 4 बजे तक या उसके बाद कभी भी जारी किया जा सकता है।
एग्जाम में शामिल हुए लगभग 1.29 लाख छात्र आज शाम 4:00 बजे से अपना रिजल्ट और रैंक कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट comedk.org पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। कॉमेडक यूजीईटी 2025 का एग्जाम पिछले साल 7 जून 2025 को दोपहर 2 बजे जारी किया गया था।
COMEDK UGET 2026 के रिजल्ट से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स
COMEDK UGET 2026 एग्जाम के रिजल्ट का छात्रों को काफी इंतेजार है। साथ ही, इससे जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें। टेबल में आपके लिए रिजल्ट डेट, रिजल्ट टाइम के साथ रिजल्ट डाउनलोड करने की ऑफिशियल वेबसाइट भी दी गई है।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स / डिटेल्स |
| एग्जाम का नाम | COMEDK UGET 2026 |
| एग्जाम डेट | 9 मई 2026 |
| फाइनल आंसर-की | 23 मई 2026 |
| रिजल्ट डेट | 29 मई 2026 |
| रिजल्ट टाइम | शाम 4:00 बजे से |
| ऑफिशियल वेबसाइट | comedk.org |
| कुल छात्र | लगभग 1.29 लाख |
COMEDK UGET 2026 रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक - जल्द होगा जारी
COMEDK Scorecard 2026 कैसे डाउनलोड करें?
छात्र COMEDK UGET 2026 एग्जाम के रिजल्ट और रैंक कार्ड को देखने और डाउनलोड करने के लिए हमारे द्वारा नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1: COMEDK की ऑफिशियल वेबसाइट comedk.org पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए 'COMEDK UGET 2026 Result / Login' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। वहां अपना एप्लीकेशन नंबर / यूजर आइडी और पासवर्ड फिल करें।
स्टेप 4: डिटेल्स भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आपका COMEDK Rank Card 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6: अपने स्कोर और रैंक की अच्छी तरह से जांच करें।
स्टेप 7: फिर इसे डाउनलोड करें।
स्कोरकार्ड में इन डिटेल्स को जरूर चेक करें
COMEDK UGET 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रैंक कार्ड को डाउनलोड करने के बाद नीचे दी गई यह जरूरी डिटेल्स को अच्छे से चेक करें। यहां से जानें वह क्या जानकारियां है, जिन्हें चेक करना चाहिए।
- छात्र का नाम और फोटो
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- जन्म तिथि और कैटेगरीय
- COMEDK TAT (Test Admission Ticket) नंबर
- COMEDK Rank और Percentile Score
COMEDK Counselling 2026: रिजल्ट के बाद क्या होगा?
क्या आप जानते हैं रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी करता है। यह एग्जाम COMEDK UGET 2026 की काउंसलिंग ऑनलाइन प्रक्रिया में आयोजित की जाती है। इस साल का रिजल्ट आने के बाद यह आनलाइन काउंसलिंग जून 2026 के पहले हफ्ते से शुरू होने की पूरी उम्मीद की जा रही है।
काउंसलिंग के दौरान छात्रों को अपनी पसंद के कॉलेजों और इंजीनियरिंग स्ट्रीम्स को चुनने का ऑप्शन दिया जाता है। इस साल काउंसलिंग के दौरान छात्रों को उनकी रैंक और सीटों की उपलब्धता के आधार पर कर्नाटक के 150 से अधिक भाग लेने वाले प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटें अलॉट की जाएंगी।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.