यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (UCMS) भर्ती 2021: यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (UCMS) ने टेक्निशियन, लैब टेक्निशियन और अन्य 11 पदों की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (UCMS) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून 2021 है.
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (UCMS) ने लैब टेक्निशियन, टेक्निशियन, लैब अटेंडेंट, वैज्ञानिक 'बी', मेडिकल सोशल वर्कर, लैब टेक्निशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर (ग्रेड बी) के पदों के लिए एक अधिसूचना जारी किया है. उपरोक्त रिक्तियों में रुचि रखने वाले उम्मीदवार UCMS जॉब्स के लिए ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून 2021 है. उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से UCMS अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं. अधिक जानकारी जानने के लिए कृपया इस पेज को बार-बार फॉलो करें.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 29 मई 2021
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 18 जून 2021
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (UCMS) टेक्निशियन, लैब टेक्निशियन और अन्य रिक्ति विवरण:
| पदों का नाम | पदों की संख्या |
| लैब टेक्निशियन | 03 पद |
| टेक्निशियन | 03 पद |
| लैब अटेंडेंट | 01 पद |
| साइंटिस्ट ‘B’ | 01 पद |
| मेडिकल सोशल वर्कर | 01 पद |
| लैब टेक्निशियन | 01 पद |
| डाटा एंट्री ऑपरेटर | 01 पद |
| कुल | 11 पद |
टेक्निशियन, लैब टेक्निशियन एवं अन्य जॉब्स के लिए पात्रता मानदंड:
| पदों का नाम | योग्यता |
| लैब टेक्निशियन | साइंस विषय में 12वीं पास के साथ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में 2 वर्षीय डिप्लोमा (DMLT) या 01वर्षीय DMLT के साथ किसी मान्यता प्राप्त संगठन से एक वर्षीय अनुभव या किसी मान्यता प्राप्त सरकार संगठन से 2 वर्षीय लेबोरेटरी साइंस में अनुभव. आयु सीमा: 30 वर्ष |
| टेक्निशियन | हाई स्कूल या समकक्ष के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एक वर्षीय अनुभव होना चाहिए.आयु सीमा: 25 वर्ष |
| लैब अटेंडेंट | हिग स्कूल या समकक्ष. आयु सीमा: 25 वर्ष |
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
सैलरी डिटेल्स:
| पदों का नाम | सैलरी |
| लैब टेक्निशियन | रूपये 18000/- |
| टेक्निशियन | रूपये 16000/- |
| लैब अटेंडेंट | रूपये 15800/- |
| साइंटिस्ट ‘B’ | रूपये 54,300/- |
| मेडिकल सोशल वर्कर | रूपये 32000/- |
| लैब टेक्नीशियन | रूपये 18000/- |
| डाटा एंट्री ऑपरेटर | रूपये 18000/- |
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूसीएमएस) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून 2021 है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation