UKPSC Notification 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग UKPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 की अधिसूचना जारी कर दी हैI ये बार ये अधिसूचना राज्य सेवा के 189 पदों पर भर्ती के लिए जारी की गई हैI परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू हो गई हैI आवेदन की अंतिम तिथि 3 अप्रैल हैI हालांकि आयोग ने परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा अभी नही की हैI
UKPSC Notification 2024
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य पीसीएस परीक्षा 2024 की अधिसूचना 14 मार्च को जारी कर दी हैI अधिसूचना जारी होने के साथ ही पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई हैI इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूकेपीएससी पीसीएस परीक्षा 2024 के लिए 3 अप्रैल 2024 तक आवेदन कर सकते हैंI उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अधिसूचना चेक और डाउनलोड कर सकते हैंI
UKPSC Notification 2024 महत्वपूर्ण विवरण
| आर्गेनाइजेशन | उत्तराखंड लोक सेवा आयोग UKPSC |
| रिक्ति का नाम | उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा |
| रिक्तियों की संख्या | 189 |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 14 मार्च 2024 |
| आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 14 मार्च 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 3 अप्रैल 2024 |
| आवेदन में संशोधन की अवधि | 9 अप्रैल से 18 अप्रैल 2024 |
| चयन प्रक्रिया |
|
UKPSC Notification 2024 पदों का विवरण
| पद का नाम | रिक्तियों की संख्या |
| डिप्टी कलेक्टर | 9 |
| पुलिस उपाधीक्षक | 17 |
| जिला कमांडेंट | 5 |
| सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी | 1 |
| जिला पंचायत राज अधिकारी | 1 |
| कार्य अधिकारी जिला पंचायत | 1 |
| जिला ग्रामोद्योग अधिकारी | 6 |
| उप शिक्षा अधिकारी | 58 |
| परिवीक्षा अधिकारी | 1 |
| वित् अधिकारी | 14 |
| सहायक आयुक्त राज्य कर | 16 |
| राज्य कर अधिकारी | 53 |
| सहायक नगर आयुक्त | 7 |
| कुल पद | 189 |
UKPSC Notification 2024 पात्रता
यूकेपीसीएस 2024 परीक्षा में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों का किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होना जरुरी हैI साथ ही आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु 21-42 वर्ष होनी चाहिएIआयु सीमा की गणना के लिए निर्णायक तिथि 1.7.2024 है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी I
UKPSC Notification 2024 आवेदन प्रक्रिया
यूकेपीएससी पीसीएस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें
चरण-1: यूकेपीएससी वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं या ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें
चरण-2: "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें
चरण-3: ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें
चरण-4: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
चरण-5: आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें
चरण-6: आवेदन पत्र प्रिंट करें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation