UKSSSC Group C Recruitment 2023: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने ग्रुप सी के तहत विभिन्न स्नातक स्तरीय भर्ती की अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार उत्तराखंड की इस स्नातक स्तरीय भर्ती में रुचि रखते हैं और पात्रता पूरी करते हैं, वे 23 अक्टूबर 2023 से 23 नवंबर 2023 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियाँ यूकेएसएसएससी ग्रुप सी विज्ञापन संख्या 49/यूपीएसएसएससी/2023, के अंतर्गत सहायक समाज कल्याण अधिकारी, कार्यालय सहायक ग्रेड 3, सहायक समीक्षा अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और विभिन्न अन्य पदों पर की जा रहीं हैं।
UKSSSC Group C Recruitment 2023 महत्वपूर्ण विवरण:
यूकेएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2023 से जुड़ी पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य सभी डिटेल्स के लिए विस्तृत जानकारी नीचे टेबल में पढ़ें।
विज्ञापन संख्या | 49/यूपीएसएसएससी/2023 |
परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थान का नाम | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) |
परीक्षा का नाम | ग्रुप- सी ग्रेजुएट परीक्षा |
पदों की संख्या | 229 |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 23 अक्टूबर 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 23 नवंबर 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | uksssconlineapplication.com |
UKSSSC Group C Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण, आयुसीमा, शैक्षिक योग्यता और वेतनमान:
विभाग /पद | रिक्त पद | आयुसीमा | योग्यता | वेतन |
समाज कल्याण विभाग | 16 पद | 21 से 42 वर्ष | भारत में मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट | 29,200 -92,300 लेवल -5 |
सहायक अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी | 5 पद | 21 से 42 वर्ष | भारत में मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट | 29,200 -92,300 लेवल -5 |
रीडर | 7 पद | 21 से 42 वर्ष | भारत में मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट | 29,200 -92,300 लेवल -5 |
मुंसरिम | 7 पद | 21 से 42 वर्ष | भारत में मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट | 29,200 -92,300 लेवल -5 |
कार्यालय सहायक उत्तराखंड जल विद्युत निगम | 10 पद | 21 से 42 वर्ष | भारत में मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट | 25,500-81,100 लेवल-4 |
कार्यालय सहायक पॉवर ट्रांसमिशन | 10 पद | 21 से 42 वर्ष | भारत में मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट | 25,500-81,100 लेवल-4 |
सहायक समीक्षा अधिकारी | 3 पद | 21 से 42 वर्ष | भारत में मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट | 29,200 -92,300 लेवल -5 |
फोरमैन | 1 पद | 18 से 42 वर्ष | भारत में मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट | 29,200 -92,300 लेवल -5 |
ग्राम पंचायत अधिकारी | 137 पद | 21 से 42 वर्ष | भारत में मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट | 25,500-81,100 लेवल-4 |
क्षेत्रीय युवा एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी | 33 पद | 21 से 42 वर्ष | भारत में मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट | 29,200 -92,300 लेवल -5 |
पदों से जुड़ीं विस्तृत शैक्षिक योग्यता के लिए अधिसूचना देखें -
UKSSSC Group C Recruitment Notification 2023 देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
UKSSSC Group C आवेदन प्रक्रिया:
यूकेएसएसएससी उत्तराखंड ग्रुप सी - 2023 रिक्ति में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो का सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं
- ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें
- अब एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें
- लॉगिन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें
- पूरा फॉर्म जमा करें और एक प्रति डाउनलोड करें
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें
- यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है तो उसे भुगतान करना होगा और अपना फॉर्म पूरा करना होगा
- अंतिम रूप से सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation