UP Anganwadi Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 5 जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अब मुरादाबाद, कानपुर देहात, इलाहाबाद, बहराइच और अंबेडकरनगर में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग है। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती अधिसूचना 2025 में उल्लिखित विवरण, अंतिम तिथि, रिक्त पदों की संख्या नीचे लेख में देख सकते हैं।
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती अधिसूचना 2025 PDF
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से प्रत्येक क्षेत्र के लिए यूपी आंगनवाड़ी भर्ती अधिसूचना देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
जिला का नाम | अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड लिंक |
मुरादाबाद | |
कानपुर देहात | |
बलिया | |
बहराइच | |
अंबेडकर नगर |
यूपी के किन किन जिलों में है आंगनवाड़ी भर्ती?
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती विभिन्न चरणों में आयोजित की जा रही है। 5 नए जिलों में रिक्तियां, अंतिम तिथि के लिए नीचे दी तालिका देखें:
- मुरादाबाद: 151 पद, आवेदन की अंतिम तिथि- 31 जनवरी 2025
- कानपुर देहात: 88 पद, अंतिम तिथि- 15 जनवरी 2025
- बलिया: 301 पद, अंतिम तिथि- 12 जनवरी 2025
- बहराइच: 598 पद, अंतिम तिथि- 9 जनवरी 2025
- अंबेडकर नगर: 223 पद, अंतिम तिथि- 7 जनवरी 2025
Anganwadi Bharti 2025 के लिए Eligibility क्या है?
आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए पात्रता निम्नलिखित है:
- शैक्षणिक योग्यता:
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए महिला उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।
- केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र हैं। उम्मीदवार जिस गांव, नगर, वार्ड या न्याय पंचायत से आवेदन कर रही हैं, वहां की निवासी होना आवश्यक है।
- कृपया ध्यान दें कि पात्रता मानदंड राज्य और पद के अनुसार भिन्न हो सकते हैं। अतः संबंधित राज्य की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें।
- आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष
यूपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सैलरी
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक वेतन उनके पद के अनुसार निर्धारित होता है:
पद | प्रति माह वेतन |
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता | 8,000 रुपये |
मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता | 6,000 रुपये |
आंगनवाड़ी हेल्पर | 4,000 रुपये |
महिला पर्यवेक्षक | 20,000 रुपये |
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
- नवीनतम अधिसूचना देखें: होमपेज पर 'भर्ती' या 'नवीनतम अधिसूचना' सेक्शन में उपलब्ध आंगनवाड़ी भर्ती 2025 की अधिसूचना देखें।
- पात्रता की जांच करें: अधिसूचना में दी गई पात्रता मानदंड, जैसे आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता आदि, की जांच करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें:
- 'ऑनलाइन आवेदन' लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें, जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता आदि।
- आवश्यक दस्तावेज़, जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान प्रमाण आदि, स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें: यदि आवेदन शुल्क निर्धारित है, तो ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और प्रिंट लें:
- सभी जानकारी की पुनः जांच करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation