UP Cooperative Bank Admit Card 2026: यूपी सहकारी बैंक एडमिट कार्ड upcisb.upsdc.gov.in पर जल्द, परीक्षा 14 अक्टूबर से शुरू
UP Cooperative Bank Admit Card 2026: यूपी कोऑपरेटिव बैंक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जिसने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन विवरण की मदद से यूपी सहकारी बैंक कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। UPCISB Admit Card 2026 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स नीचे लेख में दिए गए है।
UP Cooperative Bank Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड (UPCISB) द्वारा यूपी कोऑपरेटिव बैंक में विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए कॉल लेटर जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके UPCISB हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी कोऑपरेटिव बैंक के विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा 14, 16, 22 और 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को कॉल लेटर के साथ एक वैध फोटो आईडी लेकर जाना जरूरी होगा।
UP Cooperative Bank Admit Card 2026 Link
विभिन्न पदों के लिए यूपी कोऑपरेटिव बैंक एडमिट कार्ड 2026 लिंक जल्द ही एक्टिव किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, हम इस लेख में नीचे कॉल लेटर डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी अपडेट कर देंगे।
UPCISB एडमिट कार्ड 2026 - हाइलाइट्स
अभ्यर्थी नीचे दी तालिका में यूपी कोऑपरेंटिव बैंक भर्ती परीक्षा 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।
| परीक्षा आयोजक संस्था का नाम | उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड (UPCISB), लखनऊ |
| परीक्षा का नाम | संयुक्त सहकारी बैंकिंग, गैर-बैंकिंग एवं तकनीकी सेवा परीक्षा (सामान्य भर्ती) 2026 |
| विज्ञापन संख्या | A-2/G.R./2026 |
| कुल रिक्त पद | 2085 |
| परीक्षा तिथियां | 14 से 26 अक्टूबर 2026 |
| एडमिट कार्ड तिथि | 8 अक्टूबर 2026 (संभावित) |
| आधिकारिक वेबसाइट | upcisb.upsdc.gov.in |
UPCISB Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
यूपी सहकारी बैंक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स का पालन करें।
-
सबसे पहले आप इस आधिकारिक वेबसाइट- upcisb.upsdc.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर लेटेस्ट सेक्शन में UP Cooperative Bank Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
फिर लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें।
-
आपका कॉल लेटर स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
UPCISB Exam Date 2026: परीक्षा तिथि और शिफ्ट
विभिन्न पदों के लिए परीक्षा 14, 16, 22 और 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। 14 और 16 अक्टूबर को परीक्षा 3 शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 10 बजे तक, दूसरी दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक और तीसरी शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी। वहीं, 22 और 26 अक्टूबर को परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.