UP Home Guard Bharti 2025: यूपी पुलिस होम गार्ड भर्ती के लिए OTR रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई शुरू
UP Home Guard Bharti 2025: यूपी पुलिस होम गार्ड के 45,000 पदों पर बंपर भर्ती नोटिफिकेशन जल्द जारी होने वाला है। इससे पहले UPPBPB बोर्ड की ओर से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा करने की सलाह दी जाती है।
UP Home Guard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से होमगार्ड के पदों पर बंपर भर्ती निकलने जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य के सभी जिलों में होमगार्ड के कुल 45,000 रिक्त पदों को भरा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भर्ती नोटिफिकेशन इसी महीने जारी किया जा सकता है।
लेकिन, इससे पहले यूपीपीबीपीबी की ओर से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in या पोर्टल upprpb.in पर जाकर समय से पहले ओटीआर पूरा करने की सलाह दी जाती है।
UP Home Guard Bharti 2025: महत्वपूर्ण विवरण
यूपी होमगार्ड पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया नोटिफिकेशन जारी होने के बाद शुरू की जाएगी। अन्य जानकारी के लिए विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| भर्ती बोर्ड | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) |
| पद का नाम | यूपी होमगार्ड |
| पदों की संख्या | 45,000 |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | अभी जारी नहीं |
| वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) | |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास या समकक्ष योग्यता |
| आयु सीमा | 18 से 30 वर्ष |
| ऑफिशियल वेबसाइट | uppbpb.gov.in या upprpb.in |
Also Check: UP Home Guard Vacancy 2025 OTR
UP Home Guard Bharti 2025: पात्रता मानदंड
उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर पूरा किया जाएगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित विवरणों की जांच करें:
शैक्षणिक योग्यता - यूपी पुलिस होम गार्ड पात्रता मानदंड 2025 के अनुसार, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास (हाई स्कूल) या इसके समकक्ष पास होना चाहिए। इस योग्यता से यह सुनिश्चित होता है कि उम्मीदवार के पास होम गार्ड के कर्तव्यों के लिए जरूरी बुनियादी ज्ञान और समझ है।
आयु सीमा - 18 से 30 वर्ष ।
चयन प्रक्रिया - लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट (PET/PST) परीक्षा के आधार पर पूरी की जाएगी। अधिक जानकारी बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद प्राप्त होगी।
Also Read: यूपी के 5 जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर के लिए आवेदन शुरू
UP Home Guard Bharti 2025: OTR के लिए आवेदन कैसे करें?
यूपी पुलिस होम गार्ड भर्ती 2025 से पहले OTR के लिए उम्मीदवार स्वयं से नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले यूपी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in या apply.uppprb.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, वन टाइम रजिस्ट्रेशन OTR लिंक पर जाएं।
स्टेप 3 अपने महत्वपूर्ण विवरणों को दर्ज करें।
स्टेप 4 अपनी कक्षा 10वीं प्रमाण पत्र सहित विवरण दर्ज करें।
स्टेप 5 अब पासवर्ड बनाएं और OTR फॉर्म जमा करें।
यूपी होमगार्ड वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा - निर्देश पढ़ें
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया से संबंधित दिशा - निर्देश इस प्रकार हैं:
-
उम्मीदवारों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया अनिवार्य इसलिए है क्योंकि इससे आवेदन सुविधाजनक, सरल, पारदर्शी व सुगम बनता है।
-
उम्मीदवारों को बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर दिए गए लिंक apply.upprpb.in या www.upprpb.in पर OTR पूरा करने के बाद भविष्य में होने वाले विज्ञापन में आवेदन करने में उन्हें कोई असुविधा नहीं होती।
-
OTR पंजीकरण उम्मीदवारों की सुविधा को आसान बनाने लिए वेबसाइट पर FAQ व वीडियो लिंक भी उपलब्ध होता है।
-
जिन उम्मीदवारों की ओर से भर्ती बोर्ड की किसी भी परीक्षा के दृष्टिगत पूर्व में OTR रजिस्ट्रेशन किया गया है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होती।
-
होमगार्ड स्वयंसेवकों के एनरोलमेंट एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत नोटिस वेबसाइट पर उपलब्ध है।
-
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.